Vidisha Lok sabha Chunav Result 2024 LIVE: देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Lok Sabha Election Result LIVE) की 29 लोकसभा सीटों पर भी मतगणना हो रही है। लेकिन प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती पूरी हो गई है। इस सीट पर भाजपा के शिवराज सिंह चौहान ने 8,21,408 के बंपर वोट मार्जिन के साथ जीत दर्ज की है। शिवराज सिंह चौहान को कुल 1116460 वोट मिले हैं।
प्रदेश की महत्वपूर्ण सीटों की सूची में शामिल विदिशा सीट (Vidisha Lok sabha Election Result 2024 LIVE) के भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan), बसपा के किशन लाल लड़िया और कांग्रेस के प्रतापभानु शर्मा के बीच कमाल का त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला था।
विदिशा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला
विदिशा लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान हुआ था। इस सीट पर 69.20 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, जो कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले कम है। इस सीट के लिए भाजपा ने अपने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मैदान में उतारा है। शिवराज सिंह चौहान काफी लंबे समय बाद इस सीट पर भाजपा की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान को टक्कर देने के लिए प्रताप भानू शर्मा पर दाव खेला है। वहीं बसपा के किशन लाल लड़िया ने इस सीट की चुनावी लड़ाई को त्रिकोणीय मुकाबले का रूप दिया है। इस सीट पर काफी लंबे समय से भाजपा का कब्जा है।
विदिशा क्षेत्र के मतदाता
विदिशा लोकसभा सीट में अंतर्गत 8 विधानसभा आती हैं, इनमें इच्छावर, बासौदा, सांची, सिलवानी, विदिशा, खाटेगांव, भोजपुर और बुधनी शामिल हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी ने रमाकांत भार्गव को उतारा था, वहीं कांग्रेस की टिकट पर शैलेंद्र पटेल ने लड़ा था। रमाकांत भार्गव ने 5 लाख वोटों के भारी भरकम अंतर से शैलेंद्र पटेल हरा दिया था। विदिशा संसदीय क्षेत्र में करीब 17,41,604 मतदाता हैं, जिसमें 9,19,583 पुरुष वोटर्स और 8,21,976 महिला वोटर्स शामिल है।