UP Lok Sabha Election Result Live: यूपी की 80 सीटों पर कौन जीता-कौन हारा? यहां देखें लिस्ट

UP Lok Sabha Election 2024 Results Live: लोकसभा चुनावों का आखिरी चरण खत्म होने के बाद सभी को नतीजों का इंतजार था। आज इंतजार खत्म होने वाला है। कुछ ही घंटों में 18वें आम चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे। आइए देखते हैं उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर कौन बाजी मारने वाला है?

Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024 Hindi

Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result Live: उत्तर प्रदेश में रुझानों ने चौंका दिया है। एग्जिट पोल के उलट रुझान आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने बढ़त बना ली है, जबकि बीजेपी पिछड़ती दिख रही है। ये आंकड़े इसलिए हैरान करने वाले हैं क्योंकि बीजेपी के लिए यूपी जीतना बहुत ही आसान लग रहा था। यहां तक कि अमेठी से स्मृति ईरानी भी पिछड़ती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
नंबर लोकसभा सीट पार्टी आगे
1. सहारनपुर कांग्रेस इमरान मसूद
2. कैराना सपा इकरा चौधरी
3. मुजफ्फरनगर सपा हरिंदर सिंह मलिक
4. ब‍िजनौर राष्ट्रीय लोक दल चंदन चौहान
5. नगीना आजाद समाज पार्टी चंद्रशेखर
6. मुरादाबाद सपा रुचि वीरा
7. पीलीभीत बीजेपी जितिन प्रसाद
8. रामपुर सपा मोहिबुल्लाह
9. अमरोहा बीजेपी कुंवर सिंह तनवर
10. मेरठ बीजेपी अरूण गोविल
11. बागपत राष्ट्रीय लोक दल राजकुमार संगवान
12. गाज‍ियाबाद बीजेपी अतुल गर्ग
13. गौतमबुद्धनगर बीजेपी डॉ महेश शर्मा
14. बुलंदशहर बीजेपी डॉ भोला सिंह
15. अलीगढ़ बीजेपी सतीश कुमार गौतम
16. मथुरा बीजेपी हेमा मालिनी
17. संभल सपा जिया उर रेहमान
18. हाथरस बीजेपी अनूप प्रधान बाल्मीकि
19. आगरा बीजेपी एस.पी.सिंह बघेल
20. फतेहपुर सीकरी बीजेपी राजकुमार चाहर
21. फ‍िरोजाबाद सपा अक्षय यादव
22. मैनपुरी सपा डिंपल यादव
23. ऐटा सपा देवेश शाक्य
24. बदायूं सपा आदित्य यादव
25. आंवला सपा नीरज मौर्या
26. बरेली बीजेपी छत्रपाल सिंह गंगवार
27. शाहजहांपुर बीजेपी अरूण कुमार सागर
28. खेड़ी सपा उत्कर्ष वर्मा
29. दौराहा सपा आनंद भदौरिया
30. सीतापुर बीजेपी राकेश राठौड़
31. हरदोई बीजेपी जय प्रकाश
32. म‍िश्र‍िख बीजेपी अशोक कुमार रावत
33. उन्‍नाव बीजेपी स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी
34. फरुखाबाद सपा डॉ नवल किशोर शाक्य
35. इटावा सपा जीतेंद्र कुमार
36. कन्‍नौज सपा अखिलेश यादव
37. कानपुर बीजेपी रमेश अवस्थी
38. अकबरपुर बीजेपी देवेंद्र सिंह
39. बहराइच बीजेपी आनंद कुमार
40. मोहनलालगंज सपा आर.के.चौधरी
41. लखनऊ बीजेपी राजनाथ सिंह
42. रायबरेली कांग्रेस राहुल गांधी
43. अमेठी कांग्रेस किशोरी लाल शर्मा
44. जालौन सपा नारायण दास
45. झांसी बीजेपी अनुराग शर्मा
46. हमीरपुर सपा नरेश चंद्र पटेल
47. बांदा सपा कृष्णा देवी
48. फतेहपुर सपा नरेश चंद्र पटेल
49. कौशांबी सपा पुष्पेंद्र सरोज
50. बाराबंकी कांग्रेस तनुज पुनिया
51. फैजाबाद सपा अवधेश प्रसाद
52. कैसरगंज बीजेपी करण भूषण सिंह
53. गोंडा बीजेपी कीर्ति वर्धन सिंह
54. सुल्‍तानपुर सपा रामभुआल निषाद
55. प्रतापगढ़ सपा एस.पी.सिंह
56. फूलपुर बीजेपी प्रवीन पटेल
57. इलाहाबाद कांग्रेस उज्जवल रमन सिंह
58. अंबेडकर नगर सपा लाल जील वर्मा
59. श्रावस्‍ती सपा राम श्रावस्ती वर्मा
60. डुमर‍ियागंज बीजेपी जगदंबिका पाल
61. बस्‍ती सपा राम प्रसाद चौधरी
62. संत कबीर नगर सपा लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद
63. लालगंज सपा दरोगा प्रसाद सरोज
64. आजमगढ़ सपा धर्मेंद्र यादव
65. जौनपुर सपा बब्बू सिंह कुशवाहा
66. मछली शहर सपा प्रिया सरोज
67. भदौही बीजेपी डॉ विनोद कुमार
68. महाराजगंज बीजेपी पंकज चौधरी
69. गोरखपुर बीजेपी रवि किशन
70. कुशीनगर सपा विजय कुमार दुबे
71. देवर‍िया बीजेपी शशांक मणि
72. बांसगांव बीजेपी कमलेश पासवान
73. घोसी सपा राजीव राय
74. सलेमपुर सपा रमाशंकर राजभर
75. बल‍िया सपा सनातन पांडे
76. गाजीपुर सपा अफजल अंसारी
77. चंदौली सपा बीरेंद्र सिंह
78. वाराणसी बीजेपी नरेंद्र मोदी
79. म‍िर्जापुर अपना दल अनुप्रिय पटेल
80. रॉबर्ट्सगंज सपा छोटेलाल

सात चरणों में हुई वोटिंग

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान हुए थे। पहले चरण में 19 अप्रैल को 8 सीटों पर वोटिंग हुई। 26 अप्रैल को 8 सीटों पर मतदान कराए गए। 7 मई को होने वाले तीसरे चरण में 11 सीटों पर वोटिंग हुई। चौथे चरण में 13 मई को 13 सीटों पर मतदाताओं ने वोट डाले। पांचवे चरण में 20 मई को 14 सीटों पर वोटिंग हुई। छठे चरण में 25 मई को 14 सीटें और सातवें चरण की वोटिंग में 1 जून को 13 सीटों पर मतदान करवाए गए थे।

विज्ञापन

2019 में क्या थे नतीजे?

विज्ञापन

2019 के आम चुनाव की बात करें तो यूपी में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। एनडीए को 80 में से 64 सीटों पर जीत मिली थी। इसमें 62 सीटें अकेले बीजेपी ने जीती थी तो 2 सीटें अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल को मिली थी। इसके अलावा बसपा को 10 सीटें और समाजवादी पार्टी को महज 5 सीटें ही मिली थीं। वहीं कांग्रेस पार्टी को सिर्फ 1 सीट से संतोष करना पड़ा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ