Karakat Lok Sabha Election Result LIVE: काराकाट में पवन सिंह को लगा झटका, इंडिया गठबंधन जीता

Pawan Singh Karakat Seat Lok Sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: लोकसभा चुनाव के नतीजे जल्द सामने आने वाले हैं। इसी बीच भोजपुरी स्टार पवन सिंह की सीट काराकाट भी काफी चर्चा में है। तो आइए देखते हैं काराकाट का विजेता आखिर कौन है?

LIVE Karakat aam chunav Vote Counting Result 2024

LIVE Karakat aam chunav Vote Counting Result 2024

Karakat Bihar Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 का आज आखिरी दिन है। सात चरणों में देश की 543 सीटों पर हुए मतदान के नतीजे जल्द सामने आएंगे। आम चुनाव में कौन सी पार्टी जीत का परचम लहराएगी? इस फैसले में बिहार की 40 सीटें भी अहम भूमिका निभाएंगी। अब बिहार की बात आए और काराकाट का जिक्र ना हो, ये भला कैसे हो सकता है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh Seat Result) की एंट्री के बाद काराकाट सीट रातों रात चर्चा में आ गई और पूरे चुनावी माहौल में सभी की नजरें काराकाट पर टिकी रहीं। तो आइए जानते हैं कि काराकाट का रण आखिर किसने जीता है?

विज्ञापन

काराकाट में कौन जीता

विज्ञापन

काराकाट में भोजपुरी स्टार पवन सिंह की हार हुई है और यहां पर सीपीआई नेता राजा राम सिंह की जीत हुई है। वहीं बीजेपी के उपेंद्र कुशवाहा भी काराकाट से हार गए हैं।

काराकाट में कब हुए थे चुनाव?

विज्ञापन

काराकाट लोकसभा सीट के सुर्खियां बटोरने की एक वजह आखिरी चरण में होने वाले मतदान भी थे। इस सीट पर सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग हुई थी। सुबह 7 बजे शुरू होने वाले मतदान में कुल 53.44 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला था।

विज्ञापन

किस-किस में हुई टक्कर

काराकाट सीट की शुरुआती लड़ाई एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन की थी। एनडीए ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को काराकाट से उम्मीदवार बनाया। वहीं इंडिया गठबंधन ने भी सीपीआई (एमएल) के नेता राजा राम सिंह कुशवाहा को प्रत्याशी घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पवन सिंह ने मारी एंट्री

विज्ञापन

10 अप्रैल 2024 को भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान करके सभी को चौंका दिया। पवन सिंह के आने से ना सिर्फ काराकाट का मुकाबला त्रिकोणीय हो गया बल्कि काराकाट का नाम भी बिहार की हॉट सीटों में जुड़ गया। बीजेपी में रहते हुए पवन सिंह ने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को टक्कर दी। हालांकि बाद में बीजेपी ने पवन सिंह को पार्टी से निष्काषित कर दिया।

विज्ञापन

काराकाट का चुनावी समीकरण

काराकाट सीट को कुशवाहा लैंड के नाम से भी जाना जाता है। 2009 में अस्तित्व में आई इस सीट पर हमेशा से कुशवाहा का कब्जा रहा है। 2009 के आम चुनाव में महाबली कुशवाहा काराकाट से जीते तो 2014 में उपेंद्र कुशवाहा ने काराकाट से जीत हासिल की। 2019 के आम चुनाव में महाबली कुशवाहा ने एक बार फिर से जीत दर्ज की। पिछले आंकड़ों से साफ है कि काराकाट में हमेशा कुशवाहा ही जीते हैं।

विज्ञापन

पवन सिंह बने चुनौती

विज्ञापन

मगर इस बार उपेंद्र कुशवाहा को टक्कर देने के लिए पवन सिंह मौजूद हैं। काराकाट के युवा वोटरों में पवन सिंह को लेकर तगड़ी लहर देखने को मिली। पवन सिंह ने भी काराकाट में लोगों से तमाम वादे किए। इमोशनल एंगल से लेकर विकास का मुद्दा उठाने तक पवन सिंह ने काराकाट के लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शायद यही वजह है कि काराकाट बिहार की उन चुनिंदा सीटों में शामिल थी, जहां खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी को वोट देने की अपील की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ