Jamui Loksabha Election Result 2024 : जमुई से चिराग पासवान के बहनाई जीते, बड़े अंतर से दर्ज की जीत

LIVE Jamui Aam Chunav Vote Counting Result 2024 : बिहार के जमुई को नया सांसद मिल गया। चिराग पासवान के जीजा ने बाजी मारी। उन्होंने बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

Jamui Lok Sabha Election Result

LIVE Jamui aam chunav Vote Counting Result 2024

Jamui Aam Chunav Vote Counting Result 2024 : देश में लोकसभा चुनाव संपन्न हो गया। बिहार की हाई प्रोफाइल सीट जमुई पर वोटों की गिनती खत्म हो गई है। इस सीट से चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती जीत गए हैं। उन्होंने  RJD प्रत्याशी अर्चना रविदास को 112482 वोटों के अंतर से हरा दिया।

विज्ञापन

ये उम्मीदवार हैं आमने-सामने

विज्ञापन

बिहार में एनडीए गठबंधन के तहत लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास (LJPR) के खाते में पांच सीटें आई हैं। इसके तहत चिराग पासवान ने जमुई सीट से अपने बहनोई अरुण भारती को चुनावी मैदान में उतारा है तो इंडिया गठबंधन के तहत राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रत्याशी अर्चना रविदास ने ताल ठोंका है।

विज्ञापन

2009 से एनडीए का है दबदबा

बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं, जिनमें से जमुई काफी हॉट सीट मानी जाती है। 2009 से इस सीट पर एनडीए का कब्जा है। 2009 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू के भूदेव चौधरी चुनाव जीते थे। इसके बाद 2014 और 2019 में रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान जमुई से सांसद बने। हालांकि, इस बार चिराग पासवान हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन

जमुई में 51.25% हुई वोटिंग

जमुई लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले गए थे, जहां 51.25 प्रतिशत मतदान हुआ। 9,98,066 महिला वोटरों में से 4,70,636 ने मत डाला तो 9,97,209 पुरुष वोटरों में 4,99,732 ने वोट किया।

विज्ञापन

पिछले लोकसभा चुनाव में क्या रहा था रिजल्ट

विज्ञापन

2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवार चिराग पासवान ने जमुई सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने महागठबंधन उम्मीदवार भूदेव चौधरी को हराया। चिराग पासवान को 5,27,860 मत मिले थे, जबकि भूदेव चौधरी को 2,87,805 वोट पाए थे। वहीं, उपेंद्र रविदास ने 31,504 वोट हासिल किए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ