---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Nagina Lok Sabha Seat : UP का ‘रावण’ जिसने छुड़ाए दिग्गजों के छक्के! सवा लाख वोटों से आगे

Nagina Lok Sabha Seat : बिजनौर जिले की एक तहसील का हिस्सा है नगीना, साल 2009 में यह लोकसभा सीट बनाई गई थी। इस लोकसभा सीट का इतिहास रहा है कि कोई भी पार्टी यहां से दोबारा चुनाव नहीं जीती है।

---विज्ञापन---

Nagina Lok Sabha Seat Result : भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण को नगीना सीट से बड़ी जीत मिली है। अभी तक सामने आए रुझान में चंद्रशेखर रावण एक लाख से अधिक वोटों जीत गये हैं और यह उनकी एक बड़ी जीत हैं। भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर 1.40 लाख वोटों से चुनाव जीत लिया है। नगीना की सीट पर चंद्रशेखर को बड़ा बहुमत मिला है।

नगीना में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था, यह सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है। आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद के मैदान में उतरने के बाद यह सीट चर्चाओं में थी। भाजपा ने ओम कुमार, समाजवादी पार्टी ने मनोज कुमार और बीएसपी से सुरेंद्र पाल सिंह को मैदान में उतारा था।

---विज्ञापन---

भीम आर्मी के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं चंद्रशेखर 

आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर को भीम आर्मी के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। चंद्रशेखर का जन्म दिसंबर 1986 में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के छुतमलपुर कस्बे में हुआ था। उनके पिता का नाम गोवर्धन दास और मां कमलेश देवी थीं। राजनीति में सक्रिय होने के बाद वह खुद को दलितों का नेता बताते हैं और लोगों के बीच दलित आइकन के रूप में अपनी पहचान बनाई है। यह पहला मौका है जब चंद्रशेखर की पार्टी लोकसभा चुनाव में उतरी है, खुद चंद्रशेखर पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

रावण ने दिलचस्प किया नगीना का मुकाबला

नगीना लोकसभा सीट बिजनौर जिले की एक तहसील का हिस्सा है। साल 2008 में परिसीमन के बाद यह लोकसभा सीट अस्तित्व में आई थी। आंकड़ों के अनुसार नगीना में लगभग 15 लाख वोटर हैं, इनमें से अधिकतर दलित और मुस्लिम हैं। चंद्र शेखर जब मैदान में उतरे तो दलित और मुस्लिम वोटर बंट गया।

यह भी पढ़ें : नीतीश सबके हैं! चुनाव नतीजों के बीच ट्रेंड हो रहे नीतीश कुमार, फिर मारेंगे पलटी?

---विज्ञापन---

दोबारा नहीं जीतता कोई उम्मीदवार

साल 2009 से ही इस सीट पर कोई भी पार्टी दो बार लगातार चुनाव नहीं जीत पाई है। 2009 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के यशवीर सिंह, 2014 के चुनाव में भाजपा यशवंत सिंह और 2019 के आम चुनाव में बीएसपी के टिकट पर गिरीश चंद्र ने जीत दर्ज की और अब आसपा से चंद्र शेखर रावण जीत गए हैं।

First published on: Jun 04, 2024 03:26 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola