Kairana lok sabha election result 2024: कैराना लोकसभा सीट पर सपा की इकरा हसन ने चौंकाया! BJP प्रत्याशी पिछड़े

Kairana lok sabha election result 2024: इस सीट पर 2014 और 2019 में बीजेपी का उम्मीदवार जीता था। इस बार यहां से बीजेपी ने दूसरी बार प्रदीप चौधरी को अपना प्रत्याशी चुना था।

इकरा हसन और प्रदीप चौधरी

इकरा हसन और प्रदीप चौधरी

Kairana lok sabha election chunav result 2024: कैराना लोकसभा सीट पर चौंकाने वाले नतीजे सामने आ रहे हैं। यहां अभी तक के शुरुआती रुझान में समाजवादी पार्टी की इकरा हसन चौधरी आगे चल रहीं हैं, उन्हें 499702 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को 423002 और बीएसपी के श्रीपाल राणा को 59334 वोट मिले हैं। बता दें इस बार चुनाव में सपा और कांग्रेस इंडिया गठबंधन के एक साथ चुनाव मैदान में हैं तो बसपा अकेले चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन

2.46 लाख तो SC और ST वोट बैंक

आंकड़ो के अनुसार कैराना लोकसभा सीट पर करीब 6.25 लाख मुस्लिम मतदाता हैं, वहीं, यहां 2.50 लाख जाट तो 2.46 लाख तो SC और ST वोट बैंक है। 2019 लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के प्रदीप चौधरी चुनाव जीते थे। उन्होंने सपा की तबस्सुम हसन को 92160 वोटों से हराया था। वहीं, इससे पहले 2014 में बीजेपी के हुकुम सिंह यहां से चुनाव जीतकर संसद तक पहुंचे थे। लगातार दो चुनाव जीतने के बाद इस बार यहां से बीजेपी का किला ढहता दिखाई पड़ रहा है। फिलहाल यहां मतगणना जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ