---विज्ञापन---

देश angle-right

EVM खुलते ही पहले 50 वोट हो जाएंगे ‘बेकार’, जानें क्या है मामला

Lok Sabha Election Result 2024 EVM Vote Counting: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना शुरू होते ही जब EVM खुलेंगी तो करीब 50 वोट खराब हो जाएंगे। यह वोट किसी के खाते में गिने भी नहीं जाएंगे, आखिर क्यों? आइए जानते हैं...

---विज्ञापन---

Lok Sabha Election Result 2024 Update: आज लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना है। थोड़ी देर में पोस्टल बैलेट काउंट होंगे। उसके बाद 8 बजे से वोट काउंटिंग शुरू होगी। EVM खोलकर वोटों की गिनती शुरू की जाएगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि EVM मशीन खुलते ही करीब 50 वोट तो खराब हो जाएंगे? क्योंकि वो 50 वोट टेस्टिंग का पार्ट होंगे।

वे बिल्कुल प्लेन होंगे और यह देखने के लिए निकाले जाएंगे कि मशीन ठीक से काम कर रही है। मशीन ठीक से खुल गई है। इसके बाद रियल वोट निकलेंगे और गिने जाएंगे। करीब 35 से 40 राउंट की काउंटिंग होगी, जिसके खत्म होते ही फाइनल हो जाएगा कि देश में किसकी सरकार बन रही है? वैसे एग्जिट पोल को आंकड़े देश में एक बार फिर भाजपा-NDA की सरकार बना रहे हैं।

---विज्ञापन---

8 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स का होगा फैसला

बता दें कि आज 18वीं लोकसभा के गठन के लिए 543 सांसद मिल जाएंगे। एक सांसद तो पहले ही मिल चुका है। गुजरात के सूरत से भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं और सांसद बन चुके हैं। 542 सीटों के लिए 7 फेज में वोटिंग हुई है। 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा हुई थी।

चुनाव प्रचार के लिए 75 दिन मिले। 19 अप्रैल से एक जून 2024 तक 7 फेज के मतदान हुए। वोटिंग का प्रोसेस करीब 43 दिन चला। इस बार चुनावी रण में 8 हजार से ज्यादा प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, आज इनका राजनीतिक भविष्य तय हो जाएगा।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 04, 2024 06:51 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola