Noida में 'कमल' फिर खिलने की ओर, सपा की साइकिल 'रेस' में पिछड़ी

Gautam Buddh Nagar Lok Sabha Election Result 2024: अभी तक के रुझानों में बीजेपी के उम्मीदवार महेश शर्मा आगे चल रहे हैं। 2014 लोकसभा चुनाव से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है और महेश शर्मा इस बार हैट्रिक लगाने का दम भर रहे हैं।

महेश शर्मा और महेंद्र नागर

महेश शर्मा और महेंद्र नागर

Noida  Lok Sabha Election Result 2024: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के एरिया को समेटे गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर बीजेपी हैट्रिक लगाने की ओर बढ़ रही है। अभी तक के रुझानों में बीजेपी के महेश शर्मा कुल करीब 158305 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के महेंद्र नागर को 82196 वोट मिले हैं, जबकि बहुजन समाज पार्टी के राजेंद्र सोलंकी को 52891 वोट मिले हैं।

विज्ञापन

इस सीट पर कुल 15 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत अजमाई थी। अगले कुछ घंटे में ही इस सीट पर स्थिति साफ हो जाएगी और चुनाव अधिकारी जीते हुए प्रत्याशी की घोषणा करेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार इस सीट पर 53.30% वोटिंग हुई है। जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 60.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। गौरतलब है कि गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के अंतर्गत नोएडा, जेवर, दादरी, सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा सीट है। बता दें साल 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में यहां से बीजेपी की टिकट पर महेश शर्मा चुनाव जीकर संसद तक पहुंचे हैं, इस बार वह हैट्रिक लगाने के लिए ताल ठोक रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ