Indore Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: इंदौर में BJP के शंकर लालवानी ने दर्ज की जीत, रच दिया इतिहास

LIVE Indore Lok sabha Election Result 2024: मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक इंदौर लोकसभा सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई थी। इंदौर लोकसभा सीट से भाजपा के शंकर लालवानी 1175092 के भारी वोट मार्जिन के साथ जीत दर्ज की हैं।

Indore Lok Sabha Election 2024 Hindi
विज्ञापन

Indore Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election Result 2024 LIVE) खत्म हो गए हैं, देश में 543 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Lok Sabha Election Result) के भी 29 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। इंदौर लोकसभा सीट (Indore Lok Sabha Election Result) से भाजपा के शंकर लालवानी 1175092 भारी वोट मार्जिन के साथ जीत दर्ज कर ली हैं।

इस समय प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों के नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। इंदौर लोकसभा सीट (Indore Lok Sabha Election Result) में भी मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है। इस सीट पर कांग्रेस (Congress) का कोई प्रत्याशी न होने के कारण मुकाबला एकतरफा है।

विज्ञापन

एकतरफा हुआ मुकाबला 

मध्य प्रदेश की इंदौर सीट पर चौथे चरण में मतदान हुआ था, जिसमें 61.67 फीसदी वोट पड़े थे। साल 2019 लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार वोटिंग प्रतिशत में वृद्धि दर्ज की गई है, पिछली बार 60.53 प्रतिशत मतदान हुआ था। भाजपा ने इस हाई प्रोफाइल सीट के लिए शंकर लालवानी पर दांव खेला है। वहीं कांग्रेस ने यहां से अक्षय बम कांति को अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन आखिर के दिनों में अक्षय बम कांति नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद इस पर मुकाबला एकतरफा हो गया है।

विज्ञापन

इंदौर में कितने वोटर्स 

इंदौर को मध्य प्रदेश का मिनी बॉम्बे भी कहा जाता है। मुकाबला एकतरफा है। पूरे देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर ने देश को कई कद्दावर नेता दिए हैं। इसमें से एक सुमित्रा महाजन भी हैं, जिन्हें लोक ताई के नाम से भी जानते हैं। इंदौर लोकसभा में 8 विधानसभाएं आती हैं, जिसमें देपालपुर, राउ, सांवेर, इंदौर 1, इंदौर 2, इंदौर 3, इंदौर 4 और इंदौर 5 शामिल है। इस संसदीय क्षेत्र में करीब 23,50,580 मतदाता हैं। इसमें 11,41,982 महिला वोटर्स और 12,08,418 पुरुष वोटर्स शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ