Lok Sabha Election Result 2024 Analysis: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम में इस बार कांग्रेस चौंकाने वाला प्रदर्शन करती नजर आ रही है। कांग्रेस ने पिछले 10 साल में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। पिछले दो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने खराब प्रदर्शन किया था। उसे 2014 में 44 और 2019 में 52 सीटों पर ही जीत मिल सकी थी, लेकिन इस बार वह सेंचुरी लगाती नजर आ रही है। रुझानों के अनुसार, कांग्रेस को 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त मिल रही है। कांग्रेस के इस प्रदर्शन की क्या वजह है, आइए जानने की कोशिश करते हैं।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए वोटरों को साधने की कोशिश की। उन्होंने 14 जनवरी से मणिपुर में शुरू हुई इस यात्रा के जरिए 63 दिन तक 6600 किलोमीटर का सफर तय किया। मणिपुर से शुरू हुई यात्रा मुंबई में खत्म हुई। राहुल ने इस यात्रा के जरिए 110 जिलों को कवर किया। उन्होंने 70 जगहों पर जनता को संबोधित किया। इस यात्रा से पहले राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की थी। ये दोनों ही अभियान कांग्रेस के लिए संजीवनी साबित हुए।
राहुल गांधी का खटाखट वाला दांव
कांग्रेस के इस प्रदर्शन की एक बड़ी वजह राहुल गांधी का खटाखट वाला दांव माना जा रहा है। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान ‘खटाखट’ वाला बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर हर महीने पैसे दिए जाएंगे। जुलाई से हर महीने उनके खाते में 8500 रुपये आएंगे। उनके इस बयान की बीजेपी ने आलोचना भी की थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि राहुल गांधी का खटाखट वाला दांव चल गया।
यूपी में चला दांव
यूपी में राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने मिलकर बीजेपी को घेरा। एक ओर अखिलेश ने महंगाई और बेरोजगारी के मुदृदे उठाए तो वहीं राहुल गांधी ने अग्निपथ योजना का मुदृदा उठाया। राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया की सरकार बनी तो अग्निपथ योजना को खत्म कर दिया जाएगा। सेना में भर्ती की बाट जोह रहे युवाओं के बीच ये मुदृदा लोकप्रिय बनता नजर आया।
Rajasthan: सीएम के गढ़ में कांग्रेस की सेंध, बीजेपी को लग सकता है बड़ा झटका
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
1 hr agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
2 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
6 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
9 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
9 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
10 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
11 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines