Rajasthan: सीएम के गढ़ में कांग्रेस की सेंध, बीजेपी को लग सकता है बड़ा झटका

Bharatpur Lok Sabha Election Result 2024: भरतपुर लोकसभा सीट के रुझान सामने आए हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव करीब 45 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। बीजेपी के रामस्वरूप कोली पीछे हैं।

Sanjana jatav bharatpur congress Ramswaroop Koli Bhajanlal sharma

Sanjana jatav bharatpur congress Ramswaroop Koli Bhajanlal sharma

Bharatpur Lok Sabha Election Result 2024: राजस्थान की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। लोकसभा चुनाव के परिणाम के तहत दोपहर 12 बजे तक के रुझानों में राजस्थान की कई सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में पूरी 25 सीट जीतने वाली बीजेपी के लिए बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। यहां तक कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गढ़ भरतपुर में भी बीजेपी के साथ खेला होता दिख रहा है।

विज्ञापन

संजना जाटव आगे

भरतपुर लोकसभा सीट के रुझानों के अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव यहां से आगे चल रही हैं। बीजेपी के रामस्वरूप कोली काफी पीछे हैं। संजना जाटव करीब 45 हजार वोटों से आगे हैं। 10वें राउंड में भी रामस्वरूप कोली को बढ़त नहीं मिल सकी है। भरतपुर लोकसभा के तहत आठ विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। संजना जाटव सचिन पायलट खेमे की नेता मानी जाती हैं। वह प्रियंका गांधी की पसंदीदा नेताओं में से एक हैं।

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं संजना जाटव

आपको बता दें कि संजना जाटव कठूमर से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्हें इस चुनाव में करीबी हार का सामना करना पड़ा था। संजना को बीजेपी प्रत्याशी रमेश खींची से 409 वोटों से शिकस्त मिली थी। संजना अनुसूचित जाति से आती हैं। इस प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताकर बड़ा दांव खेला। अब वह इस भरोसे पर खरा उतरती नजर आ रही हैं। अगर संजना की जीत होती है तो ये सीएम भजनलाल शर्मा के लिए व्यक्तिगत तौर पर भी बड़ा झटका साबित होगा क्योंकि बीजेपी ने इस सीट के लिए अपनी जान झोंक दी थी। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भरतपुर का दौरा किया था।

विज्ञापन

उम्र महज 25 साल

संजना यादव की उम्र महज 25 साल है। वह लॉ की पढ़ाई कर चुकी हैं। मूलरूप से कठूमर के गांव समूची से आने वाली संजना का मायका भरतपुर के भुसावर में है। संजना अलवर जिला परिषद की सदस्य भी रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ