Congress Press Conference BJP Electoral Bond: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने इलेक्टोरल बॉन्ड पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चुनावी चंदा के मामले में जो तथ्य सामने आए हैं, वो शर्मनाक हैं। पिछले 70 सालों में जो लोकतंत्र की छवि बनी थी, उस पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल हजारों करोड़ रुपये जमा कर चुके हैं, लेकिन विपक्ष के सारे अकाउंट बंद कर दिए गए हैं। विपक्ष का बैंक अकाउंट बंद करना लोकतंत्र में दूरगामी प्रभाव पैदा करेगा।
‘लोकतंत्र में सभी के पास समान रूप से संसाधन हों’
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि लोकतन्त्र में सभी के पास समान रूप से संसाधन हों। सत्ताधारी के लिए अलग न हो। दुर्भाग्य से सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद जो तथ्य निकल कर सामने आये, वो शर्मनाक और चिंताजनक हैं। हम पैसों के अभाव में चुनाव न लड़ पाएं, इसलिये हमारे अकाउंट फ्रीज कर दिये गए।
‘बीजेपी ने विपक्ष के साथ खतरनाक खेला’
खरगे ने कहा कि सत्ताधारी दल ने विपक्ष के साथ खतरनाक खेल खेला है। बीजेपी ने चुनावी चंदे से 56 प्रतिशत धन इकट्ठा किया है। बीते 70 साल में सत्ताधारी दल को इतना चंदा मिला हो, ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है। बीजेपी के पास इलेक्टोरल बॉन्ड के अलावा जो चंदा कैश में आता होगा, उसका कोई हिसाब नहीं है। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब सरकार अनेक ढंग से पैसे उठा रही है।
यह भी पढ़ें: संघमित्रा मौर्य क्या सपा में होंगी शामिल? अखिलेश यादव के साथ की तस्वीर हो रही वायरल
‘चुनावी चंदे का मुद्दा लोकतंत्र को प्रभावित करता है’
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि चुनावी चंदे का मुद्दा न केवल कांग्रेस को प्रभावित करता है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र को भी मौलिक रूप से प्रभावित करता है। प्रधानमंत्री द्वारा कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने का सुनियोजित प्रयास चल रहा है। जनता से एकत्रित धन को रोका जा रहा है और हमारे खातों से जबरन पैसा छीना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: CAA से लेकर राम मंदिर तक… वे 7 बड़े मुद्दे, जो चुनाव में छा सकते हैं
‘चुनावी बॉन्ड से बीजेपी को हुआ भारी फायदा’
सोनिया गांधी ने कहा कि एक तरफ इलेक्टोरल बॉन्ड का मामला है, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार दिया है। चुनावी बांड से भाजपा को भारी फायदा हुआ। दूसरी ओर, प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की वित्तीय स्थिति पर निर्णायक हमला हो रहा है। हम सभी का मानना है कि यह अलोकतांत्रिक है।
‘भारत के लोकतंत्र को किया गया फ्रीज’
राहुल गांधी ने कहा कि भारत में डेमोक्रेसी नहीं रह गई है। यहां मुख्य विपक्षी दल को चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट फ्रीज नहीं किए गए हैं, बल्कि भारत के लोकतंत्र को फ्रीज किया गया है।
यह भी पढ़ें: महज 71 वोट से छिन गया 57 साल का राज, चुनाव में हार के 19 महीने बाद ही छोड़ दी दुनिया
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
7 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
7 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
8 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
8 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
9 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
9 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
11 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines