---विज्ञापन---

संघमित्रा मौर्य क्या सपा में होंगी शामिल? अखिलेश यादव के साथ की तस्वीर हो रही वायरल

Sanghmitra Maurya: बदायूं की सांसद संघमित्रा मौर्य समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकती हैं।  उनकी अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल हो रही है।

Sanghmitra Maurya: बदायूं की बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकती हैं।  उनकी अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल हो रही है। माना जा रहा है कि वे जल्द ही सपा में शामिल होंगी। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

बता दें कि संघमित्रा मौर्य की अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल हो रही है। संघमित्रा स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं। उनकी एटा सीट से लड़ने की चर्चाएं चल रही हैं।

---विज्ञापन---

बता दें कि संघमित्रा मौर्य की अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की तस्वीर कब की है, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। सपा का कहना है कि यह तस्वीर काफी पुरानी है। वहीं, संघमित्रा का भी कहना है कि उन्होंने अखिलेश से मुलाकात नहीं की है। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या वायरल हो रही तस्वीर पुरानी है, या फिर सच में दोनों की मुलाकात हुई है।

इससे पहले, बदायूं हत्याकांड को लेकर संघमित्रा मौर्य ने सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में भी मथुरा जैसा हत्याकांड हुआ था। संघमित्रा ने कहा कि कानून अपना काम करेगी। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

---विज्ञापन---

यह खबर अपडेट हो रही है…

First published on: Mar 21, 2024 11:42 AM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola