दिल्ली के तिहाड़ जेल में एक कैदी ने खुदखुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में कैदी ने खुदखुशी की है।
‘ऑपरेशन कालनेमि’ पर उत्तराखंड के आईजी नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि उत्तराखंड में धार्मिक और सांस्कृतिक पवित्रता बनाए रखने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस को ऑपरेशन कालनेमि चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही संदिग्धों की पहचान की जाए और सभी एसपी और एसएसपी को निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसे संदिग्धों की पहचान करें जो कांवड़ियों के वेश में लोगों को गुमराह करते हैं, ये असामाजिक तत्व खतरा पैदा नहीं कर सकते और कोई भी ऐसे सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ नहीं सकता। उत्तराखंड पुलिस संदिग्धों से पूछताछ के लिए लगातार सत्यापन अभियान चला रही है। पुलिस ने 1,250 संदिग्धों से पूछताछ की है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भारी बारिश के दौरान खुले नाले में बहकर सुरेश लोधी की मौत हो गई। ये हाल है यूपी की राजधानी लखनऊ का। अगर लखनऊ में खुले नाले में बहकर कोई मर जाए तो फिर प्रदेश के विकास की बात कैसे की जा सकती है। राज्य सरकार और प्रशासन पूरी तरह से विफल है।
शिरोमणी अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया जो इस समय आमदनी से अधिक संपत्ति मामले में नाभा जेल में बंद हैं। उनसे मुलाकात करने के लिए उनकी धर्मपत्नी गणीव कौर मजीठिया ओर उनके वकील दमनबीर सोबती नाभा जेल पहुंचे और मजीठिया से मुलाकात की। मजीठिया के वकील दमनवीर सोबती ने कहा कि मजीठिया की जमानत एप्लिकेशन अदालत में दायर कर दी गई है और वहीं पर उनकी सुरक्षा को लेकर ऑरेंज केटेगरी की बैरक की डिमांड की एप्लीकेशन अदालत में दायर की गई थी, जिसकी आज आगे तारीख डल गई क्योंकि सरकार ने आज अपना जवाब दायर नहीं किया।
दिल्ली के युवाओं को अब राजधानी के इतिहास को संवारने और उसका ब्रांड एंबेसडर बनने का मौका मिलने वाला है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘टूरिज़्म एंड हेरिटेज फेलोशिप प्रोग्राम’ की शुरुआत की है। इसके तहत 40 युवाओं को हर महीने ₹50,000 की फेलोशिप मिलेगी। सरकार का लक्ष्य है दिल्ली को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाना।
मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस केआर श्रीराम राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे।
बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी को टेलीप्रॉम्प्टर छोड़कर अपनी बात कहनी चाहिए। बिहार के हालात भयावह हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप क्यों हैं? क्या वह कभी अपनी चिंता और दुख व्यक्त करेंगे, या सिर्फ भाषण देंगे? अगर उन्हें यहां से वोट मिलते हैं, तो यहां सुरक्षा मुहैया कराना उनकी जिम्मेदारी है या नहीं? मुख्यमंत्री बेहोशी की हालत में हैं। वह बिहार को संभाल नहीं पा रहे हैं। प्रधानमंत्री इसे रिमोट कंट्रोल से संभाल रहे हैं। बिहार में अपराधी ‘सम्राट’ बन गए हैं, उनकी जीत हुई है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज 5 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूल मर्ज किए जाने के विरोध में हजरतगंज चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। हाथों में तख्ती, बैनर लेकर छात्र सभा ने हमें चाहिए पाठशाला बंद करो मधुशाला के नारे लगाए। योगी आदित्यनाथ मुर्दाबाद और अखिलेश यादव जिंदाबाद के भी नारे लगाए। उत्तर प्रदेश में 5000 से ज्यादा सरकारी स्कूलों को मर्ज किए जाने के विरोध में विपक्षी दल भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्कूल बस ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी तो नाराज कांवड़ियों ने बस में तोड़-फोड़ की। बस एक स्कूल की थी, जो बच्चों को लेने जा रही थी। कांवड़िये गाजियाबाद के थे, जो बस की साइड लगने से घायल हो गए थे। गनीमत रही कि हंगामे के दौरान बस में स्कूली बच्चे नहीं थे।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: रॉबर्ट वाड्रा को पूछताछ के लिए ED ने समन भेजकर तलब किया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा से बेनामी संपत्ति के मामले में पूछताछ की जानी है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अभियोजन शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: उदयपुर फाइल्स मूवी की रिलीज पर लगी रोक हटाने से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने के लिए सहमति जताई है। याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को या उसके बाद किसी भी दिन सुनवाई कर सकती है। दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले रिलीज पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद फिल्म निर्माताओं ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है। 11 लोग हादसे में घायल बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार आम से लदी लॉरी में 20 से ज्यादा लोग सवार थे, लेकिन लॉरी पलट गई और लोगों की जान चली गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली के 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली के चाणक्यपुरी के नेवी स्कूल और द्वारका के CRPF स्कूल को धमकी भरा ईमेल आया है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बम निरोधक दस्ते ने सर्च ऑपरेशन चलाया है, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: महाराष्ट्र में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में कांग्रेस नेता और प्रियांक खड़गे के सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। कलबुर्गी दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लिंगराज कन्नी, जो मंत्री प्रियांक खड़गे और विधायक अल्लामाप्रभु पाटिल के करीबी सहयोगी हैं, को महाराष्ट्र की कल्याण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें ठाणे शहर में कथित तौर पर नशीले पदार्थ बेचते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उनके पास से कोडीन सिरप की 120 प्रतिबंधित बोतलें जब्त कीं। कल्याण पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: साल 2020 में गलवान में चीन और भारतीय सेना की झड़प के बाद पहली बार विदेश मंत्री जयशंकर चीन के दौरे पर गए हैं, जहां उन्होंने चीन के उपराष्ट्रपति Han Zheng से मुलाकात की। अपने शुरुआती बयान में मंत्री जयशंकर ने चीन के साथ संबंधों को लगातार सामान्य किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि चीन की मदद से ही कैलाश मानसरोवर यात्रा की फिर से शुरू हुई है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की आलोचना की है। नासिक के मातोश्री में हुई पदाधिकारियों की पार्टी में उन्होंने टिप्पणी की थी। नासिक से निर्दलीय उम्मीदवार देवभाऊ वाघमारे ठाकरे की शिवसेना में शामिल हो गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं से बात करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि एक देवभाऊ हैं, उनके पास सब कुछ है, फिर भी वे लुट रहे हैं। अब अच्छा है, हमारे पास भी देवभाऊ हैं, लेकिन दोनों में फर्क है। एक के पास सब कुछ है, फिर भी वह लूट रहे हैं, तोड़ रहे हैं। हमारे देवभाऊ ने उन्हें बता दिया है कि हमारे पास लड़ने के लिए कुछ नहीं है।