नाइट्रोजन पान खाने से 12 साल की बच्‍ची के पेट में हुआ छेद, जान लें ये है क्‍या?

Liquid Nitrogen Pan Cause Hole in Stomach: पान तो अमूमन सभी ट्राई करते हैं। बड़ों से लेकर बच्चे तक पान खाने के शौकीन होते हैं। मगर आजकल लिक्विड नाइट्रोजन पान भी काफी ट्रेंड कर रहा है, जिसे खाने से एक 12 साल की बच्ची के पेट में छेद हो गया है।

Liquid Nitrogen pan

Liquid Nitrogen pan

विज्ञापन

Liquid Nitrogen Pan Side Effects: लिक्विड नाइट्रोजन पान खाना अपने-आपमें काफी मजेदार अनुभव होता है। यही वजह है कि कई लोग लिक्विड नाइट्रोजन पान खाना पसंद करते हैं। ना सिर्फ बड़े बल्कि बच्चे भी इस पान के शौकीन हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि लिक्विड नाइट्रोजन पान खाने से एक बच्ची के पेट में छेद हो गया है।

दरअसल ये मामला बेंगलुरु का है, जहां 12 साल की बच्ची ने कई लोगों को लिक्विड नाइट्रोजन पान खाते देखा। कौतूहलवश उसने भी इस पान को ट्राई करने की ठानी। बच्ची ने बेहद चाव ने लिक्विड नाइट्रोजन पान खाया मगर कुछ समय बाद उसके पेट में दर्द उठने लगा।

विज्ञापन

रिपोर्ट में हुआ खुलासा

परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर्स ने जब बच्ची के पेट का टेस्ट किया तो रिपोर्ट चौंकाने वाली थी। रिपोर्ट में सामने आया कि बच्ची के पेट में छेद हो गया है, जिसकी वजह लिक्विड नाइट्रोजन पान है। बच्ची के अनुसार मैंने सिर्फ वो धुएं वाला पान खाया था क्योंकि वो देखने में काफी दिलचस्प लगा और मेरे अलावा कई लोगों ने उस पान का मजा उठाया था। मगर किसी को कोई परेशानी नहीं हुई तो मुझे इतनी बड़ी दिक्कत क्यों आई?

अब करनी होगी सर्जरी

विज्ञापन

बच्ची के इन सवालों का जवाब डॉक्टर्स के पास भी नहीं था। बच्ची को बेंगलुरु के नारायण मल्टीस्पेश्लिस्टी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है, जहां डॉक्टर्स ने बच्ची की सर्जरी करने की सलाह दी है। सर्जिकल टीम की मानें तो बच्ची के पेट का इंट्रा-ऑप ओजीडी स्कोपी और स्लीव गैस्ट्रोक्टोमी टेस्ट किए गए, जिससे उसके पेट में छेद होने के बारे में पता चला। अब सर्जरी की मदद से ही बच्ची को बचाया जा सकता है, वरना उसके पेट का छेद बढ़ भी सकता है।

क्या है लिक्विड नाइट्रोजन पान?

विज्ञापन

नाइट्रोजन एक प्रकार की गैस होती है, जिसे लिक्विड यानी तरल पदार्थ में बदलकर 20 डिग्री सेल्सियस में रखा जाता है। इससे लिक्विड नाइट्रोजन में तेजी से भाप बनने लगती है और उसमें से धुआं निकलता है। इसी लिक्विड नाइट्रोजन गैस को पान के ऊपर डाला जाता है। हालांकि इसमें मौजूद कैमिकल्स ना सिर्फ त्वचा बल्कि सेहत को भी नुकसान पहुंचाते हैं। लिक्विड नाइट्रोजन का धुआं सूंघने से सांस की समस्या हो सकती है और ये शरीर में मौजूद टिशू को भी डैमेज कर सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ