Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

‘भारत छोड़कर चले जाओ, नहीं तो…’, सुप्रीम कोर्ट ने WhatsApp को क्यों लगाई फटकार?

सुप्रीम कोर्ट ने वॉट्सऐप को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने यूजर्स की निजता को लेकर सख्त रुख अपनाया है। यहां तक कि कोर्ट ने वॉट्सऐप को भारत छोड़ने तक की सलाह दे दी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Feb 3, 2026 14:21
Supreme Court reprimand WhatsApp meta

लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप को सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार लगी है। कोर्ट ने डेटा शेयरिंग के बहाने निजता से खिलवाड़ पर मेटा और वॉट्सऐप कंपनी को साफ कहा है कि कोई भी कंपनी इस तरह से देश की जनता के अधिकार से खिलवाड़ नहीं कर सकती। मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने वॉट्सऐप को कहा कि अगर भारत के नियम नहीं मानने हैं तो तुम्हें देश छोड़कर निकल जाना चाहिए।

मामला मेटा और वॉट्सऐप ने कॉम्पटीशन कमिशन ऑफ इंडिया के फैसले का था, जिसपर कंपनी पर 213.14 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कोर्ट ने कहा कि 9 फरवरी को बेंच जुर्माने को लेकर अंतरिम आदेश पारित करेगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card on WhatsApp: वॉट्सऐप पर अब डाउनलोड कर सकते हैं अपना आधार कार्ड, जानें कैसे

बता दें कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने साल 2024 नवंबर में एक आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया था कि वॉट्सऐप की 2021 में गोपनीयता नीति की जांच की गई। इसमें पाया गया कि यूजर्स पर मानो या तो छोड़ दो की नीति थोपी गई है। रिपोर्ट में बताया गया कि यूजर्स को ऑप्ट आउट करने का भी विकल्प नहीं दिया गया है। आयोग ने कहा था कि यह प्रतिस्पर्धा नियम 2002 के खिलाफ है। इसी आधार पर कंपनी पर 213.14 करोड़ का जुर्माना लगाया गया था। सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही थी।

---विज्ञापन---

सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जयमाला बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि 9 फरवरी को मामले में अंतरिम आदेश पारित किया जाएगा। मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भारत में निजता के अधिकार की सख्ती से रक्षा की जाती है। सख्त टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने कहा कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों की गोपनीयता संबंधी शर्तें इतनी चालाकी से तैयार की गई हैं कि आम नागरिक उन्हें समझ ही नहीं पाएंगे। ये कंपनियां उनका डेटा चोरी करती रहेंगी।

यह भी पढ़ें: अब WhatsApp पर होगी AI एडिटिंग और इमेज क्रिएशन, एक चैट पर बनेगी Nano Banana जैसी फोटो

First published on: Feb 03, 2026 02:21 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.