Aadhaar Card on WhatsApp: वॉट्सऐप पर अब डाउनलोड कर सकते हैं अपना आधार कार्ड, जानें कैसे

अब आप WhatsApp पर MyGov हेल्पडेस्क चैटबॉट के जरिए आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर और डिजिलॉकर अकाउंट होना जरूरी है.

aadhaar card on whatsapp

वॉट्सऐप से डाउनलोड कर सकते हैं आधार कार्ड

विज्ञापन

आधार कार्ड डाउनलोड करना अब बहुत आसान हो गया है. सरकार ने MyGov Helpdesk के जरिए वॉट्सऐप पर ही आधार और पैन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज डाउनलोड करने की सुविधा दी है. लेक‍िन इसके ल‍िए कुछ जरूरी शर्तें हैं. पहली शर्त ये है क‍ि आपका मोबाइल नंबर आपके आधार (Aadhaar) से लिंक होना चाहिए. और दूसरी शर्त ये है क‍ि आपका डिजीलॉकर (DigiLocker) अकाउंट एक्टिव होना चाहिए. यहां स्टेप-बाय-स्टेप जान‍िये क‍ि आप अपना आधार कार्ड वॉट्सऐप पर क‍िस तरह डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : PM Kisan: इन क‍िसानों के खाते में नहीं आएगी 22वीं क‍िस्‍त

विज्ञापन

वॉट्सऐप पर आधार डाउनलोड करने के स्टेप्स:

  • सबसे पहले अपने फोन में भारत सरकार का आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर +91-9013151515 सेव करें. आप इसे ‘MyGov Helpdesk’ के नाम से सेव कर सकते हैं.
  • अपना वॉट्सऐप (WhatsApp) खोलें और इस नंबर पर ‘Hi’ या ‘Namaste’ लिखकर भेजें.
  • चैटबॉट आपको दो विकल्प देगा: ‘Cowin Services’ और ‘DigiLocker Services’. आपको ‘DigiLocker Services’ पर क्लिक करना है.
  • आपसे पूछा जाएगा कि क्या आपका डिजीलॉकर अकाउंट है, तो ‘Yes’ पर क्लिक करें. इसके बाद अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें.
  • आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा. उसे वॉट्सऐप चैट में टाइप करके भेजें.
  • वेरिफिकेशन के बाद, चैटबॉट आपको उन सभी दस्तावेजों की लिस्ट दिखाएगा जो आपके डिजीलॉकर में उपलब्ध हैं.
  • लिस्ट में से ‘Aadhaar Card’ वाले नंबर को टाइप करके भेजें. कुछ ही सेकंड में आपका आधार कार्ड PDF फॉर्मेट में आपके चैट बॉक्स में आ जाएगा.

यह भी पढ़ें : PF पेंशनर्स के लिए खुशखबरी.. घर बैठे मिलेगा लाइफ सर्टिफिकेट

बता दें क‍ि डाउनलोड की गई आधार फाइल पासवर्ड प्रोटेक्टेड हो सकती है. इसका पासवर्ड आमतौर पर आपके नाम के पहले 4 अक्षर (CAPITAL में) और आपका जन्म का वर्ष (YYYY) होता है. उदाहरण के लिए अगर आपका नाम ANIL है और जन्म वर्ष 1990 है, तो पासवर्ड ANIL1990 होगा.

वॉट्सऐप के जरिए डाउनलोड किया गया यह आधार कार्ड पूरी तरह से कानूनी रूप से मान्य है. इसी तरीके से आप अपना PAN Card, ड्राइविंग लाइसेंस और 10वीं-12वीं की मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ