Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

[Voting Live] Kerala Puducherry Vidhan Sabha Chunav 2026: केरल में केंद्रीय मंत्री गोपी ने डाला वोट, पुडुचेरी में रोबोट ने किया वोटर्स का स्वागत

Assembly Election Voting 2026 Live: केरल (केरलम) और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधान सभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। केरलम में 140 और पुडुचेरी में 30 सीटें हैं। दोनों राज्यों में एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Apr 9, 2026 08:51 IST

Kerala Puducherry Assembly Election Voting 2026 Live Updates: चुनाव आज भारत के तीन राज्यों में विधान सभा चुनाव करा रहा है। इसमें केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी भी शामिल हैं। सुबह 7 बजे दोनों राज्यों में वोटिंग शुरू हो गई है। केरल में 140 विधानसभा सीटों पर 883 उम्मीदवार खड़े हैं। केरल में 2.7 करोड़ मतदाता हैं। सत्ताधारी लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF), कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) और BJP के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला है।

वहीं केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कुल 30 सीटें हैं। कुल 10,14,070 वोटर नई सरकार का फैसला करेंगे। पुडुचेरी में मुकाबला बहुकोणीय है, जिसमें ऑल इंडिया NR कांग्रेस, BJP और कांग्रेस-DMK गठबंधन शामिल हैं। दोनों राज्यों में 4 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
08:51 (IST) 9 Apr 2026
Kerala Puducherry Vidhan Sabha Chunav 2026: कांग्रेस नेता सांसद के सी वेणुगोपाल ने डाला वोट

केरल चुनाव के लिए कांग्रेस के महासचिव (संगठन) और सांसद के सी वेणुगोपाल ने अंबलपुझा के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

08:31 (IST) 9 Apr 2026
Kerala Puducherry Vidhan Sabha Chunav 2026: एर्नाकुलम में एक्टर रमेश ने डाला वोट

एर्नाकुलम में पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र से अभिनेता और यूडीएफ उम्मीदवार रमेश पिशारोडी कहते हैं। कहा कि राजनेता का काम सेवा करना है। हम जनता को आदेश नहीं दे सकते; हम उन्हें हुक्म नहीं दे सकते। वे ही राजा हैं। व्यापार में हम कहते हैं कि ग्राहक ही राजा होता है।

08:05 (IST) 9 Apr 2026
Kerala Puducherry Vidhan Sabha Chunav 2026: पुडुचेरी में रोबोट ने मतदाताओं का स्वागत

पुडुचेरी में रोबोट ने मतदाताओं का स्वागत किया।

08:03 (IST) 9 Apr 2026
Kerala Puducherry Vidhan Sabha Chunav 2026: केरल में केंद्रीय मंत्री ने डाला वोट

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने केरल में वोट दिया। मतदान पर कहा कि यह केरल के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने लोकतांत्रिक चुनाव प्रचार की रणनीति के हर पहलू को छुआ है। वे हर क्षेत्र में पहुंच चुके हैं। आखिरी बिंदु तक पहुंच गए हैं। अब हमें सिर्फ नतीजों का इंतजार है। आप अच्छी तरह जानते हैं कि चुनाव से पहले और बाद में क्या बदलाव आएगा।

#watch | Keralam Assembly Elections 2026 | Union Minister Suressh Gopi says, "This is a very important day for Keralam... The BJP has done solidly well. They have reached the last grain of the democratic campaign engineering. All those areas they have reached. The last bit they… https://t.co/SqwbPKTzEj pic.twitter.com/Pu9cxtY5KL— ANI (@ANI) April 9, 2026
First published on: Apr 09, 2026 08:02 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.