'अलर्ट! जल्दी से ईरान छोड़कर निकलें', भारतीयों के लिए केंद्र सरकार की नई एडवाइजरी

Advisory for Indians: भारत ने ईरान में फंसे अपने लोगों के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है। केंद्र सरकार ने लोगों को जल्द से जल्द ईरान छोड़ने को कहा है। साथ ही दूतावास से संपर्क करने और हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने की सलाह भी दी है।

advisory of indians

भारतीयों के लिए नई एडवाइजरी जारी की गई है।

अमेरिका-ईरान के सीजफायर के बावजूद भारत सरकार ने भारतीयों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की हैं। केंद्र सरकार ने एक नई एडवाइजरी जारी करके ईरान छोड़ने को कहा है। एडवाइजरी में हाई अलर्ट जारी करते हुए भारतीयों को निर्देश दिया गया है कि वे जितना जल्दी हो सके ईरान से बाहर निकल जाएं। दूतावास से संपर्क करने, बिना परमिशन के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्रॉस करने से बचने और सुझाए गए रास्तों से ही निकलने की सलाह भी दी है।

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए

बता दें कि केंद्र सरकार ने भारतीयों के लिए दूतावास के जरिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। ईरान में फंसे लोग इमरजेंसी कॉन्‍टैक्‍ट नंबर +989128109115, +989128109109, +989128109102, +989932179359 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं ईमेल आईडी cons.tehran@mea.gov.in के जरिए भी संपर्क किया जा सकता है। बीती रात भी सरकार ने ईरान में भारतीयों को 48 घंटे तक सुरक्षित जगहों पर रहने का निर्देश देते हुए एडवाइजरी जारी की थी।

विज्ञापन

अमेरिका-ईरान में 2 हफ्ते का सीजफायल हुआ

बता दें कि अमेरिका और ईरान में 2 हफ्ते के लिए सीजफायर हुआ है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को दी गई 7 अप्रैल की डेडलाइन खत्म होने से पहले ही सीजफायर की घोषणा कर दी। वहीं 28 फरवरी 2026 से शुरू हुई जंग के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ईरान को 6 बार समझौता करने का मौका दे चुके हैं। ट्रंप ने मंगलवार को भी ईरान को चेतावनी दी थी कि अगर ईरान होर्मुज स्ट्रेट को नहीं खोलता तो एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी। इस धमकी से दुनिया में हड़कंप मच गया था।

पहली बार 21 मार्च को ट्रंप ने चेतावनी दी थी

बता दें कि गत 21 मार्च को राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर 48 घंटे में होर्मुज स्ट्रेट का रास्ता नहीं खोला गया तो अमेरिकी सेना ईरान के बिजली संयंत्रों पर हमला करेगी। 23 मार्च को उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच अच्छी चर्चा हुई है और हमले को 5 दिन के लिए टाल दिया गया। 27 मार्च को ट्रंप ने फिर 10 दिन के लिए हमले टाल दिए और ईरान को 6 अप्रैल तक का टाइम दिया। 3 अप्रैल को फिर 48 घंटे का टाइम देते हुए बड़ा हमला करने की धमकी दी। 5 अप्रैल को फिर 2 दिन का अल्टीमेटम तक 7 अप्रैल को पावर प्लांट डे और ब्रिज पर हमला करने की धमकी दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ