Mohd Tahleel Chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
अहमदाबाद में हुई दो बच्चियों की मौत का रहस्य और ज्यादा उलझता जा रहा है . इसी कड़ी में पुलिस ने जांच के दौरान दफन की गई 3 महीने की बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के लिए कब्र से वापस निकाला. परिवार ने बिना जानकारी दिए शव को दफना दिया था लेकिन अब बच्ची का शव जमीन से बाहर निकाला गया . जिसके बाद शव को असरवा सिविल अस्पताल भेजा गया है.
PI जयेश मकवाणा के मुताबिक, बच्ची ने खीरू नहीं खाया था मां के खीरू खाने के बाद ब्रेस्टफीडिंग से असर की आशंका जताई जा रही है . पूरे मामले की पुलिस और FSL टीम जांच कर रही है .
दजे के मकवाणा पीआई चांदखेड़ा पुलिस ने बताया दरअसल गुजरात के अहमदाबाद के चांदखेड़ा इलाके में एक ही परिवार की दो बेटियों की मौत और माता-पिता के गंभीर रूप से बीमार होने का मामला सामने आया था . परिजनों ने आरोप लगाया कि डोसा खाने के बाद यह हादसा हुआ, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. परिवार में विमल, उनकी पत्नी भावना और दो बेटियां, तीन महीने और चार साल की ने यह खाना खाया था. इलाज के दौरान 4 अप्रैल को तीन महीने की बच्ची की मौत हो गई, जबकि 5 अप्रैल को चार साल की बच्ची ने भी दम तोड़ दिया. वहीं, माता-पिता की हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।