पूर्वोत्तर राज्य असम में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज वोटिंग हुई, जो ठीक 7 बजे शुरू हो गई थी और शाम 5 बजे तक चली। प्रदेश की 126 विधानसभा सीटों के लिए 722 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग गोयल ने बताया कि चुनाव जीतकर सरकार बनाने के लिए 64 सीटों का बहुमत चाहिए, जिसके लिए 4 मई को मतगणना होगी। वहीं इस बार के चुनावी रण में हिमंत बिस्वा सरमा और गौरव गोगोई के बीच कांटे की टक्कर है। वहीं एग्जिट पोल के नतीजे 29 अप्रैल को आएंगे।
अपना नाम वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें?
भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने 10 फरवरी 2026 को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी की थी, जिसमें वोटरों की संख्या 2,49,58,139 थी। वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए वेबसाइट ceoassam.nic.in पर जाएं, जहां या तो EPIC नंबर से सर्च का ऑप्शन चुनें या नाम, जन्मतिथि, जिला, विधानसभा क्षेत्र डालकर सर्च करने का ऑप्शन चुनें। मांगी गई डिटेल्स भरने के बाद सर्च पर क्लिक करें। स्क्रीन पर डिटेल डिस्प्ले होगी, जिसे या तो डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट ले सकते हैं।
EVM मशीन और VVPAT क्या होता है?
असम विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट करने वालों को इलेक्ट्रॉनिंग वोटिंग मशीन (EVM) और वोटर वेरिफियेबिल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) के बारे में और इनमें अंतर पता होना चाहिए। EVM बैटरी से चलने वाली मशीन है, जो वोट रिकॉर्ड करती है और उनकी गिनती भी करती है। इसमें 3 पार्ट होते हैं। एक कंट्रोल यूनिट, दूसरा बैलेटिंग यूनिट और तीसरा VVPAT। कंट्रोल और बैलेटिंग यूनिट 5 मीटर लंबी तार से एक दूसरे से कनेक्ट होती हैं।
बैलेटिंग यूनिट में 16 उम्मीदवारों के नाम दर्ज हो सकते हैं। वहीं कंट्रोल यूनिट में करीब 2000 वोट दर्ज हो सकते हैं। VVPAT एक सिस्टम है, जिससे वोटर चेक करता है कि उसका वोट सही डला है या नहीं। VVPAT में उम्मीदवार के नाम, सीरियर नंबर और चुनाव चिह्न वाली एक पर्ची छपती है, जो 7 सेकंड के लिए VVPAT मशीन में नजर आती है और फिर सीलबंद बक्से में गिर जाती है। इन पर्चियों से वोटों का मिलान किया जाता है।
आज असम विधानसभा चुनाव 2026 की वोटिंग से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें NEWS 24 के साथ…