जंग के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका-ईरान के बीच दो सप्ताह का सीजफायर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ होने वाली सैन्य कार्रवाई को दो सप्ताह के लिए टालने का फैसला किया है. ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि यह कदम शांति बहाली और एक निर्णायक समझौते तक पहुंचने के लिए उठाया गया है.

Donald Trump, Mojtaba Khamenei

अली खामेनेई के बाद उनके बेटे मोजतबा को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है।

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दुनिया को एक बड़ी राहत दी है. ट्रंप के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने उनसे ईरान पर होने वाले ‘विनाशकारी हमले’ को रोकने का अनुरोध किया था. इस मध्यस्थता के बाद ट्रंप ने अगले 14 दिनों के लिए बमबारी और हमलों को स्थगित करने पर सहमति जताई है. यह युद्धविराम पूरी तरह ‘दोतरफा’ होगा, लेकिन इसके लिए अमेरिका ने एक कड़ी शर्त रखी है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत, पूरी तरह और सुरक्षित रूप से खोलना होगा.

क्यों बदला ट्रंप का रुख?

ट्रंप ने अपने पोस्ट में इस फैसले के पीछे के रणनीतिक कारणों का भी खुलासा किया. अमेरिका का दावा है कि उसने अपने सभी सैन्य उद्देश्यों को न केवल हासिल कर लिया है, बल्कि उनसे आगे भी बढ़ चुका है. ईरान की ओर से अमेरिका को एक ’10 सूत्री प्रस्ताव’ मिला है. ट्रंप प्रशासन इसे बातचीत का एक व्यावहारिक और ठोस आधार मान रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच पुराने विवादों के लगभग सभी बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है. यह दो हफ्ते का समय समझौते को अंतिम रूप देने और उसे जमीन पर लागू करने के लिए लिया गया है.

Advertisment

शांति की नई उम्मीद

डोनाल्ड ट्रंप ने इसे मध्य पूर्व के देशों के लिए एक बड़ा सम्मान बताया है. उन्होंने कहा कि एक लंबे समय से चली आ रही वैश्विक समस्या अब समाधान के बेहद करीब पहुंच गई है. अगर यह दो सप्ताह की अवधि सफल रहती है, तो मध्य पूर्व में स्थायी शांति का रास्ता साफ हो सकता है. फिलहाल, पूरी दुनिया की नजरें अब ईरान के अगले कदम और होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने पर टिकी हैं.

शहबाज शरीफ की अपील रंग लाई

शहबाज शरीफ ने ट्रंप से अनुरोध किया था कि ईरान पर आज रात होने वाले ‘विनाशकारी हमले’ को दो सप्ताह के लिए टाल दिया जाए. शहबाज ने केवल ट्रंप से ही नहीं, बल्कि ईरान से भी अपील की कि वह ‘सद्भावना’ दिखाते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य को दो सप्ताह के लिए खोल दे ताकि दुनिया भर में तेल और गैस की सप्लाई बाधित न हो. सरल शब्दों में कहें तो, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर ने ट्रंप को यह समझाने में सफलता पाई कि ‘गोलाबारी की जगह बातचीत’ से इस समस्या का बेहतर हल निकल सकता है, जिसके बाद ट्रंप ने अपनी डेडलाइन को आगे बढ़ाने का फैसला किया.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ