Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

पत्नी की हत्या कर शव को घर में दफनाया, दूसरी शादी की कर रहा था तैयारी; 18 महीने बाद ऐसे हुआ गिरफ्तार

Kerala Crime News: केरल के एक व्यक्ति को लगभग डेढ़ साल पहले अपनी पत्नी की हत्या करने और अपने घर के परिसर में दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नजरक्कल पुलिस ने आरोपी संजीव को एर्नाकुलम स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। संजीव की पत्नी राम्या अगस्त 2021 में लापता हो गई थी। इसके […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Jan 13, 2023 13:06
Kerala crime news

Kerala Crime News: केरल के एक व्यक्ति को लगभग डेढ़ साल पहले अपनी पत्नी की हत्या करने और अपने घर के परिसर में दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नजरक्कल पुलिस ने आरोपी संजीव को एर्नाकुलम स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया।

संजीव की पत्नी राम्या अगस्त 2021 में लापता हो गई थी। इसके बाद राम्या के पति संजीव ने फरवरी 2022 में नजरक्कल पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। एक विशेष पुलिस दल द्वारा की गई जांच के बाद संजीव को गिरफ्तार किया गया था।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Lohri 2023: लोहड़ी का पर्व आज, परिवार और दोस्तों के साथ यूं सजाएं महफिल

एक साल तक पुलिस ने रखी कड़ी निगरानी

पुलिस ने बताया कि जब राम्या के पति संजीव ने हर सवाल और पूछताछ में किसी भी चीज के बारे में अनभिज्ञता जताई तो टीम ने उस पर कड़ी नजर रखी। वह एक साल से निगरानी में था और टीम ने उसके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत इकट्ठा करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

---विज्ञापन---

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पीड़िता राम्या की उसके पति संजीव से फोन कॉल्स पर हुई कहासुनी के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। संजीव ने तब उसे घर के पास ही दफना दिया था और वह डेढ़ साल तक घर में रहा। आरोपी अपने रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों को बता कर अगली शादी की तैयारी कर रहा था कि उसकी पत्नी किसी और के साथ भाग गई है।

और पढ़िए –पाकिस्तान का ये ‘साथी देश’ हुआ ‘मेड इन इंडिया’ का मुरीद, अपने देश को मजबूत करने के लिए खरीदे इतने आर्मी ट्रक

पुलिस को मिले महिला के अवशेष

पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान घर के बैठने की जगह के पास महिला के शव के अवशेष मिले। इसके और अन्य सबूतों के आधार पर, संजीव को हत्या के आरोप में और सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

आगे की जांच चल रही है।

First published on: Jan 13, 2023 11:39 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.