कालीकट यूनिवर्सिटी में लगे काले बैनर्स पर गवर्नर ने VC से मांगा जवाब, पूछा-SFI को किसने दी इजाजत

Kerala Governor Arif Mohammed Khan sought reply from VC of Calicut University : केरल में अपने खिलाफ लहराए गए काले बैनर्स के मामले में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कालीकट यूनिवर्सिटी के वीसी से स्पष्टीकरण मांगा है।

Kerala01
विज्ञापन

मलप्पुरम (केरल): केरल की सबसे बड़ी कालीकट यूनिवर्सिटी में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के खिलाफ काले बैनर और पोस्टर लगाए जाने के मामले में रविवार को बड़ा मोड़ आ गया है। इस मामले में राज्यपाल ने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर से स्पष्टीकरण मांगा है। अब वाइस चांसलर को जवाब देना होगा कि स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) काे इस तरह के प्रचार के लिए आखिर इजाजत दी कैसे गई।

विज्ञापन

10 दिसंबर को दो जगह घटी अपमानजनक घटनाएं

गौरतलब है कि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान काे बीती 10 दिसंबर को काले झंडे दिखाए गए। पुलिस के मुताबिक घटना तिरुवनंतपुरम में वज़ुथाकौड के पास उस वक्त घटी, जब राज्यपाल भारतीय उद्योग परिसंघ के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसके बाद कुछ इसी तरह की घटना कालीकट यूनिवर्सिटी में भी घटी। जिस गेस्ट हाउस में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ठहरे हुए थे, उसके बाहर भी काले बैनर और पोस्टर लगाए गए थे।

20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस

टीवी चैनलों पर चली खबरों में भी राज्यपाल को अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ बैनरों की तरफ इशारा करते भी देखा गया, जिनमें उन्हें (राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को) ‘संघी’ बताते हुए वापस जाने की मांग की गई थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (एम) के बैनर तले चल रहे छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के 20 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इसी के साथ राज्यपाल ने इसे प्रदेश के मुख्यमंत्री की साजिश करार दिया था।

विज्ञापन

वाइस चांसलर से मांगा गया स्पष्टीकरण

रविवार इस मामले में राजभवन से कालीकट यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को नोटिस जारी करके जवाब तलबी की गई है कि  को विश्वविद्यालय के विभिन्न हिस्सों में कुलाधिपति के खिलाफ बैनर लगाने की इजाजत कैसे दी गई। इस संबंध में राज्यपाल को राजभवन में अपने सचिव के साथ फोन पर बात करते भी उन्होंने पूछने के लिए निर्देश दिए हैं, ‘ये बैनर वहां कैसे हैं? क्या आपने कोई कार्रवाई की है? अगर जवाब आता है, तो कल इस पर कार्रवाई करनी होगी’।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ