Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Karnataka Elections 2023: मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- अगर ऐसा नहीं हुआ तो अगली पीढ़ी का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा

Karnataka Elections 2023: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कर्नाटक के लोगों से आगामी विधानसभा चुनावों में एकजुट होने और कांग्रेस को वोट देने का आह्वान किया। खड़गे ने कहा, “यह एक महत्वपूर्ण चुनाव है और हम सभी को एकजुट होकर भारी बहुमत हासिल करने के लिए कांग्रेस को वोट देने और कांग्रेस का समर्थन करने […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: May 1, 2023 12:08
Karnataka Elections 2023, congress, mallikarjun kharge, bjp

Karnataka Elections 2023: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कर्नाटक के लोगों से आगामी विधानसभा चुनावों में एकजुट होने और कांग्रेस को वोट देने का आह्वान किया। खड़गे ने कहा, “यह एक महत्वपूर्ण चुनाव है और हम सभी को एकजुट होकर भारी बहुमत हासिल करने के लिए कांग्रेस को वोट देने और कांग्रेस का समर्थन करने की जरूरत है। अगर हम आज एकजुट होकर कांग्रेस का समर्थन नहीं करते हैं, तो हमारी अगली पीढ़ी का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा।”

खड़गे ने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा, “हमें गांधीजी और पंडित नेहरू को लोकतंत्र में उनके योगदान के लिए याद रखने की जरूरत है। लेकिन इन दिनों कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने आजादी के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन खुद को महान देशभक्त और राष्ट्रवादी होने का दावा करते हैं।”

---विज्ञापन---
और पढ़िए – Karnataka Election 2023 पीएम मोदी बोले- कांग्रेस-JDS चाहे जितना खेल लें, कर्नाटक की जनता उन्हें क्लीन बोल्ड करने जा रही है

खड़गे ने भाजपा से पूछा- आपने देश के लिए क्या किया?

देश में बुनियादी ढांचे और अन्य क्षेत्रों के विकास में काम करने के लिए पिछली कांग्रेस सरकारों की सराहना करते हुए, पार्टी अध्यक्ष ने भाजपा से सवाल किया कि क्या उन्होंने देश के लिए कुछ किया है। खड़गे ने कहा कि ये हमारा नेतृत्व था जिसने ग्रामीण गांवों, प्राथमिक विद्यालयों, उच्च विद्यालयों, आईटीआई, आईआईएस, इंजीनियरिंग कॉलेजों और मेडिकल कॉलेजों का निर्माण किया। उन्होंने क्या किया है? वे निजी स्कूलों को बढ़ावा देने के लिए सरकारी स्कूलों को बंद कर रहे हैं।

और पढ़िए – Oh My God: चेन्नई एयरपोर्ट पर महिला को कस्टम ने रोका, बैग की तलाशी लेते ही अधिकारियों के उड़े होश, Video

खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र की रक्षा की है और इसे मजबूत किया है जिससे भाजपा अपने अधिकारों का आनंद उठा रही है। इसी लोकतंत्र ने मोदीजी को इस देश का प्रधानमंत्री बनने में सक्षम बनाया, नहीं तो भारत भी हमारे पड़ोसी देशों की तरह तानाशाह बन जाता। उन्होंने भाजपा पर वोट मांगने के लिए झूठ बोलने का आरोप लगाया। बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 13 मई को होगी।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: May 01, 2023 09:18 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.