Aaj Ki Taaza Khabar: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए CM एमके स्टालिन ने जारी किया घोषणापत्र

Breaking News in Hindi: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की खाड़ी देशों के दौरे पर हैं और अपने देश के हित में कुछ समझौते कर रहे हैं। वहीं अमेरिकी युद्धपोत USS त्रिपोली मध्य पूर्व पहुंच चुका है, जिसमें तैनात 2500 मरीन सैनिक ईरान में जमीनी कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं।

Breaking News

Credit- News 24 GFX

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 29 मार्च दिन रविवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात की। अपने इस कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी आज केरल दौरे पर हैं, जहां उन्होंने त्रिशूर में BJP की महिला उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया।

विज्ञापन

असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज घोषणापत्र जारी किया और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे असम के लखीमपुर जिले में चुनावी रैली की। इधर समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आज नोएडा के दादरी में समाजवादी समानता भाईचारा रैली को संबोधित किया। वहीं तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी आज मैनिफेस्टो जारी किया।

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम के माध्यम से PM मोदी कल करेंगे कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत

'मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम के माध्यम से, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कल दोपहर 1 बजे असम के बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ और शाम 5 बजे पुडुचेरी के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक में राम नवमी के मौके पर बांटे गए प्रसाद को खाने के बाद कई ग्रामीण बीमार पड़ गए

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार शशि पांजा ने पथुरिया घाट में चुनाव प्रचार किया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट की बैठक हुई. जिसमें 1 अप्रैल से मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना लागू करने को मंजूरी दी गई. पंजाब की करीब 97% महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नंदीग्राम से बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 5 अप्रैल को कूचबिहार के रास मेला मैदान में PM मोदी करेंगे जनसभा को संबोधित

5 अप्रैल को कूचबिहार के रास मेला मैदान में PM मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: त्रिशूर में पीएम मोदी ने किया रोड शो

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम को कांग्रेस ने अशांत क्षेत्र बनाया- अमित शाह

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गाजियाबाद में फैक्ट्री में लगी आग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरल में कांग्रेस और लेफ्ट वाले एक दूसरे को झूठी गाली देते हैं- PM

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुरेंद्र कुशवाहा मंत्री अशोक चौधरी से मिलने पहुंचे

राजयसभा चुनाव में कांग्रेस के बागी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा मंत्री अशोक चौधरी से मिलने पहुंचे हैं। राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन के विधायकों को सुरेंद्र कुशवाहा ने भी वोट नहीं किया था। संभावना है कि कांग्रेस छोड़कर कुशवाहा जदयू जॉइन कर सकते हैं। कुशवाहा के अलावा दो अन्य कांग्रेस विधायक ने भी एनडीए उम्मीदवार को वोट किया था।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब के बरनाला में बिल्डिंग गिरने से हादसा

पंजाब के बरनाला में बिल्डिंग गिरने से हादसा हुआ है। घर को सीधा करने के चक्कर में एक हिस्सा ढह गया। मलबे के नीचे दबने से 3 मजदूरों की मौत हो गई है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमरोहा में बिरयानी के लेग पीस को लेकर चली कुर्सियां

अमरोहा में बिरयानी के लेग पीस को लेकर कुर्सियां चलीं। अमरोहा में बैंक्वेट हॉल लेग पीस के लिए जंग का मैदान बन गया। बैंक्वेट हॉल में बाराती दावत खा रहे थे कि अचानक भगदड़ मच गई और कुर्सियां फेंकी जाने लगीं। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस आई और स्थिति को संभाला। हसनपुर कोतवाली के तहत आने वाले बैंकट हॉल का मामला है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु चुनाव को लेकर TVK उम्मीदवारों की सूची जारी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए TVK प्रमुख विजय ने रविवार को अपने पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई है। विजय ने खुद सूची जारी की और घोषणा की कि वह परम्बुर (चेन्नई) और त्रिची ईस्ट से चुनाव लड़ेंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के प्रीतम पुरा में बड़ा सड़क हादसा

दिल्ली के प्रीतम पुरा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ब्रेजा कार और फोर्स गाड़ी की टक्कर हुई है। बताया जा रहा है कि फोर्स गाड़ी गलत दिशा से आ रही थी। ब्रेजा में सवार 3 लोग घायल हुए हैं और एक बच्चा गंभीर घायल है। घायल बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं हादसे के बाद फोर्स गाड़ी का ड्राइवर फरार हो गया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संकट से एकजुट होकर निकलने का आह्वान

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मार्च का महीना वैश्विक स्तर पर हलचल भरा रहा। जब दुनिया में कोरोना फैला था, तब भी दुनिया लंबे समय तक समस्याओं से गुजरी थी। तब भी लोग एकजुट होकर संकट से निकले थे। फिर दुनिया नए सिरे से प्रगति की राह पर आगे बढ़ी थी। ऐसे ही अब एकजुट होना है। देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का संकट है. लेकिन घबराना नहीं है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मन की बात में मिडिल ईस्ट की जंग का जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपने मन की बात की। उन्होंने 132वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया और मिडिल ईस्ट की जंग का जिक्र करके प्रोग्राम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस समय संकट से जूझ रही है, लेकिन मानव जाति को एकजुट होकर इस मुसीबत से निकलना होगा। ईरान के लोगों की शांति-सुरक्षा के लिए भी सभी देशों को एकजुट होना होगा।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के मेरठ में BSF जवान की हत्या

उत्तर प्रदेश के मेरठ में BSF जवान की हत्या हुई है। गंगानगर थानाक्षेत्र में धनपुर निवासी 36 वर्षीय नैन सिंह को गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया। नैन सिंह के परिवार में कुल 10 लोग हैं, लेकिन वारदात के दौरान नैन सिंह के छोटे भाई की पत्नी प्रियंका और 2 बच्चे मौजूद थे। प्रियंका ने देर रात 2 बजे बक्सा गिरने जैसी आवाज सुनी थी। उसने कमरे से बाहर आकर देखा, लेकिन कुछ नहीं दिखा तो वह फिर से सो गई। प्रियंका का कहना है कि भागते समय आरोपी बक्से से टकराकर गिर गया होगा।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम कटने पर अपील का मौका

उत्तर प्रदेश में फाइनल वोटर लिस्ट 10 अप्रैल को जारी होगी। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत करीब 6 से 7 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटने की संभावना है, लेकिन जिन लोगों के नाम कटेंगे, वे 15 दिन के अंदर जिला निर्वाचन अधिकारी यानी डीएम को आवेदन करके लिस्ट में नाम जुड़वा सकेंगे। यदि कोई व्यक्ति डीएम के फैसले से संतुष्ट नहीं होता है तो वह 30 दिन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी अपील कर सकता है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के दयालपुर में रिहायशी इमारत में आग लगी

दिल्ली के दयालपुर इलाके में रविवार तड़के एक रिहायशी इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी दो स्कूटर और एक मोटरसाइकिल में लगी, जिससे उठे धुएं ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। घटना सुबह करीब 3:50 बजे की है।

आग लगते ही पहली मंजिल पर मौजूद चार लोग घबराकर नीचे कूद गए, जिन्हें तुरंत जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया। सभी को मामूली चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, दमकल विभाग (DFS) की टीम ने मौके पर पहुंचकर दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

एक बच्चे को चौथी मंजिल से रेस्क्यू किया गया। यह इमारत ग्राउंड प्लस पांच मंजिल की बताई जा रही है, जिसका क्षेत्रफल करीब 50 गज है। दमकल की टीम ने करीब 6:20 बजे तक आग पर काबू पा लिया। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ब्रिटेन में भीड़ को गाड़ी से कुचला

ब्रिटेन के डर्बीशायर में डर्बी सिटी सेंटर अफरातफरी मच गई, जब एक आदमी के द्वारा अपनी गाड़ी पैदल चल रहे लोगों को पर चढ़ा दी गई। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने इस घटना को एक पैदल चल रहे लोगों पर हमला बताया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने अभी तक सिर्फ कई लोगों के घायल होने की बात कही है, जबकि द टेलीग्राफ ने दावा किया है कि कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ग्रेटर नोएडा के दादरी में आज अखिलेश यादव की रैली

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव आज ग्रेटर नोएडा के दादरी बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। रैली करके वे गुर्जरों समेत कई जातियों को साधने की कोशिश करेंगे। अखिलेश ने दादरी रैली को समाजवादी समानता भाईचारा नाम दिया है। इस रैली के साथ अखिलेश यादव 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज केरल में प्रधानमंत्री मोदी चुनाव प्रचार करेंगे

केरल विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी और एनडीए के समर्थन में प्रचार तेज कर दिया है। आज वे त्रिशूर का दौरा करेंगे और बीजेपी की महिला उम्मीदवार पद्मजा और शोभा सुरेंद्रन के लिए प्रचार करेंगे। इसके बाद वो असम बीजेपी कार्यकर्ताओं से वर्चुअली कनेक्ट होकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज प्रधानमंत्री मोदी मन की बात करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी आज मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित करेंगे। उनके मन की बात कार्यक्रम का आज 132वां एपिसोड प्रसारित होगा। मन की बात वे देश में गहराए गैस संकट पर बात कर सकते हैं। मिडिल ईस्ट की जंग के बारे में अपडेट देते हुए पेट्रोल-डीजल के इस्तेमाल पर चर्चा कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ