इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी पर सरकार का बड़ा फैसला, PM E-DRIVE योजना की तारीख बढ़ी

इलेक्ट्रिक स्कूटर या ई-रिक्शा खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार ने PM E-DRIVE सब्सिडी योजना को अब 2028 तक बढ़ा दिया है. जानिए अब आपको नई इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर पर कितनी छूट मिलेगी और इस फैसले से आपकी जेब को कितना फायदा होगा.

PM E DRIVE Scheme

अगर आप भी पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर या ई-रिक्शा खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने वाली अपनी महत्वाकांक्षी योजना ‘PM E-DRIVE’ को मार्च 2026 से साल 2028 तक के लिए बढ़ा दिया है. इसका सीधा मतलब यह है कि अब आपको इलेक्ट्रिक व्हीकल पर सरकारी सब्सिडी का लाभ मिलता रहेगा. भारी उद्योग मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इलेक्ट्रिक दोपहिया जैसे स्कूटर और बाइक के लिए सब्सिडी की समय सीमा 31 जुलाई 2026 तक और तिपहिया वाहनों जैसे ई-रिक्शा और ऑटो के लिए सब्सिडी की समय सीमा को 31 मार्च तक बढ़ाया गया है.

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर छूट

सरकार ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए सब्सिडी की समय सीमा 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी है. हालांकि, मिलने वाली रकम में पहले के मुकाबले कटौती की गई है. अब आपको 2,500 रुपए प्रति kWh की दर से छूट मिलेगी. एक वाहन पर मिलने वाली कुल सब्सिडी को 5,000 रुपए पर सीमित कर दिया गया है. यह लाभ केवल उन्हीं इलेक्ट्रिक स्कूटरों या बाइक्स पर मिलेगा जिनकी एक्स-फैक्ट्री कीमत 1.5 लाख रुपए से कम है.

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर पर छूट

ई-रिक्शा और ई-कार्ट के लिए सरकार ने राहत की अवधि और ज्यादा बढ़ाई है. अब आप 31 मार्च 2028 तक सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं. सब्सिडी की दर यहां भी 2,500 रुपए प्रति kWh तय की गई है. एक ई-रिक्शा या ई-कार्ट पर अधिकतम 12,500 रुपए तक की बचत होगी. वाहन की एक्स-फैक्ट्री कीमत 2.5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

आम आदमी को क्या होगा फायदा?

  • सस्ते होंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर: सब्सिडी जारी रहने से ओला, एथर और टीवीएस जैसे ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतें कम बनी रहेंगी.
  • ई-रिक्शा चालकों को राहत: स्वरोजगार करने वाले लोगों के लिए ई-रिक्शा खरीदना अब और भी आसान होगा.
  • चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर: इस योजना के तहत न केवल वाहनों पर छूट मिलेगी, बल्कि देश भर में चार्जिंग स्टेशन लगाने के काम में भी तेजी आएगी.

बजट और लक्ष्य

सरकार ने इस योजना के लिए भारी-भरकम बजट आवंटित किया है. इसका मुख्य उद्देश्य सड़कों पर प्रदूषण फैलाने वाले पेट्रोल वाहनों की संख्या कम करना और ‘नेट जीरो’ उत्सर्जन के लक्ष्य को हासिल करना है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से ऑटोमोबाइल सेक्टर में नई जान आएगी और लोग तेजी से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर शिफ्ट होंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ