गुडन्यूज! भारत की ओर बढ़ रहे 94,000 मीट्रिक टन LPG से भरे दो जहाज, सरकार ने दी अहम जानकारी

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर है. लगभग 94,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर दो बड़े जहाज सुरक्षित रूप से भारत की ओर बढ़ रहे हैं. सरकार ने बताया कि सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

LPG Crisis in India

Credit: Social Media

विज्ञापन

देश में जारी LPG संकट के बीच भारतवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्र सरकार ने जानकारी दी है कि लगभग 94,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर दो बड़े गैस टैंकर सुरक्षित रूप से भारत की ओर बढ़ रहे हैं. सरकार के मुताबिक, ये दोनों एलपीजी कैरियर जहाज BW TYR और BW ELM सुरक्षित रूप से संवेदनशील समुद्री इलाके को पार कर चुके हैं और अब भारतीय तट की ओर बढ़ रहे हैं. इनमें से एक जहाज मुंबई की ओर जा रहा है, जो 31 मार्च तक पहुंच जाएगा. जबकि दूसरा जहाज न्यू मैंगलोर पहुंचने वाला है और इसके 1 अप्रैल तक पहुंचने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: LPG Cylinder Price: गैस सिलेंडर होगा और महंगा, 1 अप्रैल से रेट बढ़ेंगे? क्या कहता है 5 साल का ट्रेंड‌

विज्ञापन

मंत्रालय ने और क्या कहा?

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि इन जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं. खासतौर पर उस इलाके में, जहां हाल ही में अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद तनाव बढ़ा है, वहां भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जा रहा है. सरकार ने ये भी साफ किया कि वर्तमान समय में पश्चिमी पर्शियन गल्फ इलाके में मौजूद सभी भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं. पिछले 24 घंटों में किसी भी भारतीय जहाज के साथ कोई अनहोनी सामने नहीं आई है. भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी अपील की है कि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में शांति और स्थिरता बनाए रखी जाए, ताकि ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित न हो और वैश्विक व्यापार सुचारू रूप से चलता रहे.

होर्मुज स्ट्रेट क्यों है खास?

आंकड़ों के मुताबिक, इस समय उस इलाके में कुल 18 भारतीय झंडे वाले जहाज मौजूद हैं, जिनमें लगभग 485 भारतीय नाविक कार्यरत हैं. इनकी सुरक्षा और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. इसके लिए डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ शिपिंग (DG Shipping) 24×7 कंट्रोल रूम के जरिए निगरानी कर रहा है, जहाज मालिकों और भारतीय मिशनों के साथ कोर्डिनेशन बनाए हुए है. सरकार ने ये भी बताया कि अब तक 900 से ज्यादा भारतीय नाविकों की सुरक्षित वापसी कराई जा चुकी है. ये प्रक्रिया लगातार जारी है ताकि किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा सके. आपको बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल और गैस का बड़ा हिस्सा गुजरता है. ऐसे में इस क्षेत्र में सुरक्षा और बिना किसी रुकावट आवाजाही बनाए रखना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ