---विज्ञापन---

देश

[Vote Counting Live] Kannur Election Result | कन्नूर विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: 8 बजे से शुरू होगी गिनती, BJP और INC के बीच देखने को मिलेगा कड़ा मुकाबला

Kerala Kannur Election Results 2026 Live Updates: आज 4 मई 2026 को सुबह 8 बजे से केरल की कन्नूर सीट पर मतगणना शुरू होगी, जिसके बाद धीरे-धीरे शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे. इस बार भाजपा ने सी. रघुनाथ को चुनावी मैदान में उतारा है, जिनका मुकाबला कांग्रेस के टी ओ मोहनन से है.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: May 4, 2026 07:29 IST
Kerala Kannur Assembly Election Result 2026
Credit- News24 Graphics

Kerala Kannur Assembly Election Result 2026 Live Updates: केरल राज्य के कन्नूर जिले में कन्नूर विधानसभा क्षेत्र आता है, जो कि ऐतिहासिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय क्षेत्र है. यहां पर समय-समय पर अलग-अलग राजनीतिक गठबंधनों का अच्छा-खासा प्रभाव देखने को मिलता है. आज 4 मई 2026 को कन्नूर सीट पर सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी, जिसके बाद शुरुआती रुझान आने लगेंगे.

2026 के उम्मीदवारों की लिस्ट

बीते कुछ सालों की तरह कन्नूर विधानसभा सीट पर इस बार भी कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. इस बार BJP ने सी. रघुनाथ को मैदान में उतारा है, जिनके सामने INC के टी ओ मोहनन हैं. इसके अलावा Bharatheeya Jawan Kisan Party यानी BHJKP के सुरेश कुमार और C (S) के रामचन्द्रन कडन्नप्पल्ली भी चुनाव लड़ रहे हैं. बता दें कि इस बार Independent यानी बिना किसी पार्टी के सहयोग के टी के मोहनन कन्नूर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

---विज्ञापन---

2021 के उम्मीदवारों की लिस्ट

बता दें कि साल 2021 के विधानसभा चुनाव में केरल की कन्नूर सीट पर तीन-तरफा कड़ा मुकाबला देखने को मिला था. लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी LDF समर्थित कांग्रेस-सेक्युलर के उम्मीदवार और वर्तमान मंत्री रामचंद्रन कडन्नापल्ली ने 60,313 वोट हासिल करके जीत अपने नाम की थी, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस यानी INC के सतीशन दूसरे स्थान पर थे, जिन्हें 58,568 वोट मिले थे. इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार अर्चना वंडिचाल ने 11,581 वोट हासिल किए और तीसरा स्थान प्राप्त किया.

2021 में कन्नूर में कितने % मतदाता थे?

कन्नूर अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए देशभर में प्रसिद्ध है, जहां हमेशा मतदान प्रतिशत ऊंचा ही रहता है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, साल 2021 के विधानसभा चुनावों में यहां पर 1,73,961 पंजीकृत मतदाता थे, जबकि 81.14% मतदान हुआ था.

---विज्ञापन---
07:29 (IST) 4 May 2026
Kannur Assembly Election Result 2026 Live Updates: आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

कन्नूर विधनासभी सीट पर किस पार्टी का कब्जा होगा, ये आज 4 मई 2026 को साफ हो जाएगा. आज सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी, जिसके बाद से ही शुरुआती रुझान आने लगेंगे.

First published on: May 04, 2026 06:21 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.