---विज्ञापन---

देश angle-right

Corona Alert: कोरोना वायरस पर नया अपडेट, 3 राज्यों में 10 एक्टिव केस, अकेले आंध्र प्रदेश में 8 मामले

Corona Cases: देश में कोरोना संक्रमण के केस फिर से मिलने लगे हैं, लेकिन इनकी संख्या को बढ़ने से रोकने के लिए अभी से एहतियात बरतने की जरूरत है। इस बार सबसे पहले मामले आंध्र प्रदेश में मिले हैं।

---विज्ञापन---

देश में कोरोना वायरस ने फिर दस्तक दी है, लेकिन अभी इसने खतरनाक रूप नहीं लिया है। फिलहाल देश के 3 राज्यों में ही कोरोना केस एक्टिव हैं और इनकी संख्या 10 है। इनमें से 8 केस आंध्र प्रदेश में एक्टिव हैं। एक केस महाराष्ट्र के मुंबई में मिला है, क्योंकि बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं उत्तर प्रदेश की बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के एक छात्र की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। लेकिन इन मामलों ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है।

Corona New Variant: कोरोना वायरस पर चौंकाने वाला खुलासा, 23 देशों में फैला नया वेरिएंट, जानें भारत में कैसे हैं हालात?

---विज्ञापन---

कुमार सानू के बेटे अस्पताल में भर्ती

बता दें कि मशहूर बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू के बेटे और बिग बॉस शो के कंटेस्टेंट रहे जान कुमार सानू को कोरोना हुआ है। उन्होंने खुद वीडियो जारी करके कोरोना होने की जानकारी दी और बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वे इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। जान ने अस्पताल के अंदर का ही वीडियो जारी किया है। इनके अलावा शनिवार को BHU के सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती युवक कोरोन संक्रमित मिला। आशापुर निवासी 27 वर्षीय युवक को कई दिन से सांस लेने में दिक्कत थी। चेस्ट एंड टीबी विभाग ने युवका का कोरोना टेस्ट किया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

रैपिड रिस्पॉन्स टीमें तैनात कई गईं

कोरोना ने इस बार सबसे पहले आंध्र प्रदेश में दस्तक दी है। यहां के कडपा जिले में कोरोना संक्रमित 2 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं वर्तमान में 8 केस एक्टिव हैं, जिन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने कडपा में रैपिड रिस्पॉन्स टीमें तैनात कर दी हैं। इन टीमों ने कोराेना प्रभावित इलाकों में 40 लोगों के सैंपल लिए थे, जिनमें से 18 की रिपोर्ट नेगेटिव है। लेकिन 2 मरीजों की मौत होने से प्रदेश सरकार टेंशन में है और स्वास्थ्य विभाग को एहतियाति कदम उठाने का आदेश दिया है।

---विज्ञापन---

कोरोना वायरस से भी खतरनाक है यह नई बीमारी, दुनिया में तेजी से बढ़ा संक्रमण, क्या हैं शुरुआती संकेत

इन 2 मरीजों की कोरोना से मौत हुई

आंध्र प्रदेश में कडपा जिले के राजमपेट में 52 वर्षीय अधेड़ की मौत कोरोना से हुई। वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ा। बुखार आने और खांसी होने के बाद कोरोना टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कडपा शहर के ही 43 साल के व्यक्ति को तबियत बिगड़ने पर सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली और कोविड इंटेंसिव केयर यूनिट में इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

---विज्ञापन---

कोरोना को फैलने से रोकने के निर्देश

कडप्पा मेडिकल कॉलेज के 25 वर्षीय मेडिकल स्टूडेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और अब वह होम आइसोलेशन में रहता है। आंध्र प्रदेश की ज‍िला प्रभारी मंत्री सविता ने अधिकारियों को कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला कलेक्टर सीएच श्रीधर और ज‍िला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (DM&HO) रवि बाबू को निर्देश दिया है कि जिन इलाकों में कोरोना संक्रमित मिले हैं, वहां COVID-19 की गाइडलाइंस को तत्काल प्रभाव से सख्ती से लागू किया जाए।

‘कोरोना वैक्सीन मौत का कारण नहीं’, देश में बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों पर संसद में सरकार का जवाब

---विज्ञापन---

आंध्र प्रदेश में मास्क पहनना अनिवार्य

बता दें कि आंध्र प्रदेश में अब अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी मास्क पहनना अनिवार्य है। बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण हो तो लोग तुरंत अस्पताल जाएं और अपना कोरोना टेस्ट कराएं। जरूरत पड़ने पर उक्त मरीज को आइसोलेशन में भेजा जाएगा। प्रभावित इलाकों में साफ-सफाई और ब्लीचिंग कराई जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे अपने आस-पास कोरोना को लेकर सतर्क रहें।

First published on: Jul 13, 2026 07:08 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola