Kal Ka Mausam : पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बढ़ने लगा पारा; जानें- मौसम का मिजाज

IMD Weather Updates 23 February : जहां एक ओर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी की उम्मीद है, वहीं ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है.

Kal Ka mausam

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को आसमान ज्यादातर साफ रहेगा.

Kal Ka Mausam Updates : फरवरी महीने का आखिरी हफ्ता देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के कई रंग दिखाने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा, वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है. जहां एक ओर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी की उम्मीद है, वहीं ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

जानिए, कहां कैसा रहेगा मौसम :

  • 23 से 26 फरवरी के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरजन और बिजली के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.
  • 23 और 24 फरवरी को ओडिशा में छिटपुट बारिश के साथ गरजन, बिजली और तेज हवा चल सकती है.
  • 23 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के आसार हैं.
  • 23 और 24 फरवरी को असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल का गंगा वाले मैदानी क्षेत्र और तेलंगाना में गरजन और बिजली गिरने की संभावना है.
  • 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और 23 और 24 को उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
  • अगले 7 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में अधिकत्तम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियम इजाफा हो सकता है.
  • देश के बाकी हिस्से में तापमान में कोई अहम बदलाव होने की अभी कोई संभावना नहीं है.
  • 23 फरवरी को मछुआरों को दक्षिण से सटे मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्सों में ना जाने की सलाह दी गई है.

दिल्ली-एनसीआर में कैसे रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और सुबह के समय हल्की धुंध हो सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और कम से कम 13 से 15 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है. सुबह के समय शांत हवा के साथ ज्यादातर सरफेस हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा में चलने की संभावना है. इसकी रफ्तार पांच किलोमीटर प्रति घंटा पहुंच सकती है. वहीं, दोपहर में उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा की रफ्तार बढ़कर 10 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है, शाम और रात में उत्तर-पूर्व दिशा से हवा की रफ्तार कम होकर पांच किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ