दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल की पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. प्रदर्शन स्थल और उसके आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस के हाथ बेहद चौंकाने वाले आंकड़े लगे हैं. जांच में शामिल कुल 2,873 लोगों के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला गया, जिसमें से 989 लोग पहले से ही गंभीर और संगीन अपराधों में लिप्त पाए गए हैं. इनमें कई ऐसे आरोपी भी हैं जो आदतन अपराधी हैं और जिन पर हत्या, बलात्कार, डकैती, रंगदारी और जानलेवा हमले जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. दिल्ली पुलिस ने फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS), सीसीटीवी कैमरे और क्रिमिनल एंड क्राइम ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (CCTNS) डेटाबेस की मदद से इनकी पहचान की है.
‘आंखें बांधकर ले गए थे मसूरी…’, जुनैद ने बताया कैसे उन्हें उठा ले गई थी पुलिस; रातभर क्या पूछती रही
गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों का ब्योरा
पुलिस जांच में सामने आए आंकड़ों के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों में हर तरह के गंभीर अपराध से जुड़े आरोपी शामिल थे. डकैती और लूट के सबसे ज्यादा 284 आरोपी मौके पर मौजूद पाए गए, जबकि अवैध हथियार रखने और आर्म्स एक्ट के तहत 229 लोगों का रिकॉर्ड सामने आया है. इसके अलावा 135 लोग झपटमारी, 101 लोग हत्या और 67 लोग NDPS यानी नशा तस्करी के मामलों में शामिल रहे हैं. गंभीर अपराधों की इसी कड़ी में हत्या की कोशिश के 62, रेप के 61, महिलाओं से छेड़छाड़ के 25, अपहरण के 19 और POCSO एक्ट से जुड़े 6 आरोपी भी प्रदर्शन स्थल के आसपास सक्रिय पाए गए हैं.
आदतन और बार-बार अपराध करने वाले आरोपी
पुलिस रिकॉर्ड से यह भी स्पष्ट हुआ है कि यह महज किसी एक मामले में नामजद लोग नहीं हैं, बल्कि इनमें से एक बड़ी संख्या उन अपराधियों की है जो बार-बार वारदात को अंजाम देते रहे हैं
- हत्या के मामलों में: कुल 101 आरोपियों में से 42 लोगों पर दो या उससे अधिक मुकदमे दर्ज हैं. वहीं, 12 आरोपी ऐसे हैं जिनके खिलाफ 10 या उससे भी ज्यादा केस दर्ज हैं.
- डकैती और लूट: 284 आरोपियों में से 155 पर दो से ज्यादा मामले दर्ज हैं. इनमें 31 लोग ऐसे हैं जिन पर 10 से ज्यादा गंभीर मुकदमे चल रहे हैं.
- हत्या की कोशिश: 62 आरोपियों में से 25 लोग एक से अधिक मामलों में शामिल पाए गए हैं.
- रेप और महिला अपराध: रेप के 61 आरोपियों में से 8 और छेड़छाड़ के 25 में से 6 लोग आदतन अपराधी हैं.
- नशे से जुड़े मामले: NDPS एक्ट के 67 आरोपियों में से 9 के खिलाफ एक से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज हैं.
‘छात्रों के खिलाफ FIR रद्द करे सरकार, वरना…’, CJP ने फिर दिया प्रदर्शन का अल्टीमेटम
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
1 hr agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
6 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
8 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
9 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
10 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
11 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines