जंतर मंतर प्रोटेस्ट में 989 संगीन क्रिमिनल रहे मौजूद, दिल्ली पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा

दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल पर दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियों की हालिया जांच में एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. चेकिंग के दौरान पुलिस के फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) और इंटेलिजेंस सर्विलांस के जरिए प्रदर्शनकारियों की भीड़ में 989 संगीन अपराधियों की मौजूदगी दर्ज की गई है.

CJP protest at Jantar Mantar

Credit: Social Media

विज्ञापन

दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल की पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. प्रदर्शन स्थल और उसके आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस के हाथ बेहद चौंकाने वाले आंकड़े लगे हैं. जांच में शामिल कुल 2,873 लोगों के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला गया, जिसमें से 989 लोग पहले से ही गंभीर और संगीन अपराधों में लिप्त पाए गए हैं. इनमें कई ऐसे आरोपी भी हैं जो आदतन अपराधी हैं और जिन पर हत्या, बलात्कार, डकैती, रंगदारी और जानलेवा हमले जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. दिल्ली पुलिस ने फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS), सीसीटीवी कैमरे और क्रिमिनल एंड क्राइम ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (CCTNS) डेटाबेस की मदद से इनकी पहचान की है.

‘आंखें बांधकर ले गए थे मसूरी…’, जुनैद ने बताया कैसे उन्हें उठा ले गई थी पुलिस; रातभर क्या पूछती रही

विज्ञापन

गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों का ब्योरा

पुलिस जांच में सामने आए आंकड़ों के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों में हर तरह के गंभीर अपराध से जुड़े आरोपी शामिल थे. डकैती और लूट के सबसे ज्यादा 284 आरोपी मौके पर मौजूद पाए गए, जबकि अवैध हथियार रखने और आर्म्स एक्ट के तहत 229 लोगों का रिकॉर्ड सामने आया है. इसके अलावा 135 लोग झपटमारी, 101 लोग हत्या और 67 लोग NDPS यानी नशा तस्करी के मामलों में शामिल रहे हैं. गंभीर अपराधों की इसी कड़ी में हत्या की कोशिश के 62, रेप के 61, महिलाओं से छेड़छाड़ के 25, अपहरण के 19 और POCSO एक्ट से जुड़े 6 आरोपी भी प्रदर्शन स्थल के आसपास सक्रिय पाए गए हैं.

आदतन और बार-बार अपराध करने वाले आरोपी

पुलिस रिकॉर्ड से यह भी स्पष्ट हुआ है कि यह महज किसी एक मामले में नामजद लोग नहीं हैं, बल्कि इनमें से एक बड़ी संख्या उन अपराधियों की है जो बार-बार वारदात को अंजाम देते रहे हैं

  • हत्या के मामलों में: कुल 101 आरोपियों में से 42 लोगों पर दो या उससे अधिक मुकदमे दर्ज हैं. वहीं, 12 आरोपी ऐसे हैं जिनके खिलाफ 10 या उससे भी ज्यादा केस दर्ज हैं.
  • डकैती और लूट: 284 आरोपियों में से 155 पर दो से ज्यादा मामले दर्ज हैं. इनमें 31 लोग ऐसे हैं जिन पर 10 से ज्यादा गंभीर मुकदमे चल रहे हैं.
  • हत्या की कोशिश: 62 आरोपियों में से 25 लोग एक से अधिक मामलों में शामिल पाए गए हैं.
  • रेप और महिला अपराध: रेप के 61 आरोपियों में से 8 और छेड़छाड़ के 25 में से 6 लोग आदतन अपराधी हैं.
  • नशे से जुड़े मामले: NDPS एक्ट के 67 आरोपियों में से 9 के खिलाफ एक से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज हैं.

‘छात्रों के खिलाफ FIR रद्द करे सरकार, वरना…’, CJP ने फिर दिया प्रदर्शन का अल्टीमेटम

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ