कठुआ में आतंकी हमला, सेना के काफिले पर गोलीबारी, ग्रेनेड भी फेंका, 4 जवान शहीद

Kathua Terrorist Attack : जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले की दुखद सूचना आई है। पहले से घात लगाकर बैठे आतंकियों ने आर्मी की गाड़ी पर फायरिंग कर दी, जिसमें 4 जवान शहीद हो गए। इस दौरान सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं।

Jammu-Kashmir News
विज्ञापन

Jammu Kashmir Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर में एक और आतंकी घटना सामने आई है। आतंकियों ने फिर भारतीय सेना की गाड़ी को अपना निशाना बनाया, जिसमें 4 जवान शहीद हो गए। पहले आंतकियों की गोलीबारी में 4 जवानों के घायल होने की खबर आई थी। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा के जवानों ने पूरे इलाकों को घेर लिया और आतंकियों की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

पहाड़ी के ऊपर छिपे थे आतंकी

विज्ञापन

कुलगाम और चिनिघम इलाकों में हाल ही में किए गए ऑपरेशन के बाद कठुआ जिले के माचेडी इलाके में आतंकवादियों ने सोमवार को भारतीय सेना के काफिले पर हमला बोल दिया। जम्मू और कश्मीर का यह इलाका इंडियन आर्मी की 9वीं कोर के अंतर्गत आता है। सूत्रों का कहना है कि आतंकवादी पहले से पहाड़ी के ऊपर छिपे हुए थे।

विज्ञापन

सेना के काफिले पर ग्रेनेड भी फेंका

आतंकियों ने माछेडी इलाके से गुजर रहे सेना के वाहन पर गोलीबारी की और ग्रेनेड भी फेंका। इस पर सेना ने भी फायरिंग की। दोनों ओर से खूब गालियां चलीं, जिसमें सेना के 4 जवान शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने के आतंकी भाग निकले। अतिरिक्त सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचा और आतंकियों की तलाश में जुटा है।

विज्ञापन

सेना ने आतंकियों का किया सफाया

विज्ञापन

आपको बता दें कि इससे पहले घाटी में दो अलग-अलग एनकाउंटर्स में छह आतंकी मारे गए। दक्षिण कश्मीर में आतंकियों का मारा जाना हिजबुल-मुजाहिदीन के लिए बड़ा झटका है। इन मुठभेड़ में सेना के एक जवान भी शहीद हो गए। मोदरगाम गांव में पहली और फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में दूसरी मुठभेड़ हुई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ