Jammu Kashmir assembly Election Result 2024 live: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर नतीजे अगले कुछ घंटे में आ जाएंगे, सुबह 7.30 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके पोले ने बताया कि हर मतगणना हॉल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे काउंटिंग के दौरान वीडियोग्राफी की जाएगी। उन्होंने बताया कि पोस्टल बैलेट की सुबह 7:30 बजे और ईवीएम के लिए सुबह 8 बजे से गिनती शुरू होगी।
28 जगहों पर मतगणना केंद्र तैयार किए गए
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार मतदान केंद्र में शांतिपूर्ण तरीके काम हो इसके लिए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों, उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के लोगों के साथ बैठक की गई है। जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में कुल करीब 28 जगहों पर मतगणना केंद्र तैयार किए गए हैं। जहां ईवीएम मशीन रखवा दी गई हैं, मतगणना केंद्रों की सुरक्षा में सीएपीएफ, स्थानीय पुलिस व अन्य सुरक्षाबल तैनात हैं।
कट-ऑफ जोन और नो-ट्रैफिक जोन की पहचान की गई
राजौरी के एसएसपी रंदीप कुमार ने कहा कि मतगणना के दिन उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के बीच बहुत उत्साह रहता है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। शहर में कट-ऑफ जोन और नो-ट्रैफिक जोन की भी पहचान की गई है। उन्होंने मतगणना केंद्र पर आने वाले सभी लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा पहचान प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अपने आईडी कार्ड दिखाएं और मौके पर तैनात सुरक्षाबलों के साथ सहयोग करें।
जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीट
जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीट हैं, जिसमें कश्मीर में 47 और जम्मू में 43 विधानसभा सीट हैं। यहां पहले चरण में 18 सितंबर और 25 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान हुआ था। आर्टिकल 370 हटने के बाद यहां पहली बार चुनाव हो रहे हैं। 6 अक्टूबर को सर्वे जारी किए गए थे, जिसमें यहां एनसी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। बहरहाल यहां सीएम किस पार्टी का होग, अब से कुछ घंटों बाद ही ये भी साफ हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में गेमचेंजर बन सकते हैं 5 विधायक! LG करते हैं नामित, जानें क्या कहता है नियम
संबंधित खबरें
'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की No डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
36 mins agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
3 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में ठाकरे बंधुओं का गर्जना मोर्चा शुरू, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हल्लाबोल
6 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
13 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
14 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
14 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
16 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines