Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

क्या देश में पर्याप्त मात्रा में है पेट्रोल-डीजल और LPG? केंद्र सरकार ने दिया जवाब

सरकार के अनुसार अब तक इस संघर्ष में 5 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है और एक भारतीय लापता है. ओमान के सोहार शहर में हुए हमले में 2 भारतीयों की मौत और 10 घायल हुए, जिनमें से 5 को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है.

Author
Written By: Kumar Gaurav Updated: Mar 13, 2026 22:55
A delivery boy unloads an LPG cylinder from a truck

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े हालात के बीच केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है. सरकार ने लोगों से घबराकर खरीदारी या सिलेंडर की अनावश्यक बुकिंग से बचने की अपील की है. शुक्रवार को नेशनल मीडिया सेंटर में हुई तीसरी अंतर-मंत्रालयी मीडिया ब्रीफिंग में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, विदेश, बंदरगाह-पोत परिवहन और सूचना-प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों ने ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री सुरक्षा, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर जानकारी दी.

ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार भारत की रिफाइनिंग क्षमता करीब 258 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MMTPA) है और देश दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रिफाइनिंग हब है.

---विज्ञापन---
  • भारत पेट्रोल और डीजल के उत्पादन में आत्मनिर्भर है.
  • सभी रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर संचालित हो रही हैं, कुछ 100% से अधिक पर भी.
  • रिफाइनरियों के पास पर्याप्त कच्चे तेल का भंडार मौजूद है.
  • देश के करीब 1 लाख पेट्रोल पंपों पर कहीं भी ईंधन खत्म होने की स्थिति नहीं है.

PNG और CNG को 100% गैस सप्लाई

सरकार ने 9 मार्च 2026 को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत Natural Gas Control Order लागू किया है.

  • PNG और CNG को 100% गैस आपूर्ति जारी है.
  • औद्योगिक व वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को 80% आपूर्ति दी जा रही है.
  • देश में 1.5 करोड़ से अधिक PNG उपभोक्ता हैं.
  • घरेलू PNG में रोज़ाना 3.73 MMSCM गैस की खपत हो रही है.
  • करीब 60 लाख घरों के पास PNG कनेक्शन उपलब्ध होने के बावजूद उसका उपयोग नहीं हो रहा, ऐसे उपभोक्ताओं से LPG की जगह PNG अपनाने की अपील की गई है.

यह भी पढ़ें: एयर इंडिया के बाद अब इंडिगो बढ़ाएगी फ्लाइट टिकट के दाम, एयरलाइन ने लगाया फ्यूल सरचार्ज

---विज्ञापन---

एलपीजी बुकिंग में अचानक बढ़ोतरी

सरकार के अनुसार घबराहट के कारण एलपीजी बुकिंग में तेजी आई है.

  • रोजाना औसत बुकिंग 55.7 लाख से बढ़कर 76 लाख हो गई.
  • तेल कंपनियां रोज करीब 50 लाख सिलेंडर की डिलीवरी कर रही हैं.
  • देश में 25 हजार एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर कहीं भी सप्लाई बाधित नहीं है. सरकार ने कहा है कि जमाखोरी और कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है.

कई राज्यों में छापे, सिलेंडर जब्त

राज्य सरकारों ने अवैध भंडारण और दुरुपयोग पर कार्रवाई शुरू कर दी है.

  • झांसी (उत्तर प्रदेश) से 524 चोरी के सिलेंडर बरामद
  • हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में 32 सिलेंडर जब्त
  • कर्नाटक में होटलों से 46 सिलेंडर बरा• छतरपुर (मध्य प्रदेश) में 38 सिलेंडर जब्त

यह भी पढ़ें: ओमान में ईरानी ड्रोन हमले में 2 भारतीयों की मौत, 10 घायल; MEA ने दी जानकारी

अतिरिक्त व्यवस्था: उत्पादन बढ़ा, केरोसिन आवंटन भी

सरकार ने आपूर्ति बनाए रखने के लिए कई कदम उठाए हैं

  • रिफाइनरियों से घरेलू LPG उत्पादन 30% से अधिक बढ़ाया गया.
  • राज्यों को 48,000 KL अतिरिक्त केरोसिन दिया गया.
  • छोटे उपभोक्ताओं के लिए कोयले की अतिरिक्त आपूर्ति की व्यवस्था की गई.
  • एलपीजी जहाजों को बंदरगाहों पर प्राथमिकता से बर्थिंग दी जा रही है.

फारस की खाड़ी में भारतीय नाविकों पर नजर

बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अनुसार:

  • 24 भारतीय ध्वज वाले जहाज फारस की खाड़ी में संचालित हैं, जिन पर 668 भारतीय नाविक हैं.
  • खाड़ी क्षेत्र में कुल करीब 23,000 भारतीय नाविक काम कर रहे हैं.
  • कंट्रोल रूम को अब तक 2,425 कॉल और 4,441 ई-मेल मिले हैं
  • 223 फंसे भारतीय नाविकों की सुरक्षित वापसी कराई गई है.
  • संघर्ष के दौरान अब तक 3 भारतीय नाविकों की मौत और 1 के लापता होने की सूचना है.

पश्चिम एशिया के देशों से लगातार संपर्क


विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत क्षेत्र के देशों के साथ लगातार संपर्क में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन से फोन पर बातचीत कर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति के निर्बाध प्रवाह पर जोर दिया. मंत्रालय के कंट्रोल रूम को अब तक 900 से अधिक कॉल और 200 ई-मेल प्राप्त हुए हैं.

संघर्ष में 5 भारतीयों की मौत

सरकार के अनुसार अब तक इस संघर्ष में 5 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है और एक भारतीय लापता है. ओमान के सोहार शहर में हुए हमले में 2 भारतीयों की मौत और 10 घायल हुए, जिनमें से 5 को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है.

नागरिकों से सरकार की अपील

सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराकर ईंधन या एलपीजी की खरीदारी न करें और सिलेंडर IVRS, SMS, WhatsApp या अधिकृत मोबाइल ऐप के माध्यम से ही बुक करें. सरकार का कहना है कि पश्चिम एशिया की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री संचालन तथा भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मंत्रालय समन्वय के साथ काम कर रहे हैं.

First published on: Mar 13, 2026 10:55 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.