Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: भोपाल की ‘बड़ी झील’ पर चलेगा बुलडोजर, 347 अवैध निर्माणों पर एक्शन

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: ईरान और भारत के बीच कूटनीतिक संवाद तेज हो गया है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरानी समकक्ष अराघची ने फोन पर युद्ध और क्षेत्रीय हालातों को लेकर छठी बार चर्चा की.

Breaking News.jpg (2)

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने रविवार को भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से फोन पर लंबी बातचीत की है जिसकी जानकारी जयशंकर ने अपने एक्स (X) हैंडल के जरिए साझा की. यह संवाद ऐसे नाजुक समय में हुआ है जब ईरान दुनिया भर के अपने मित्र देशों के साथ कूटनीतिक रिश्ते मजबूत करने में जुटा है. दूसरी ओर अमेरिका की ओर से तेहरान के खिलाफ लगातार तीखी बयानबाजी और धमकियों का दौर जारी है. युद्ध शुरू होने के बाद से यह छठा मौका है जब दोनों नेताओं ने आपस में संपर्क साधा है इससे पहले 21 मार्च को भी उनके बीच बातचीत हुई थी.

विज्ञापन

नासिक में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

महाराष्ट्र के नासिक से करीब 20 किलोमीटर दूर डिंडोरी में एक बेहद हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक ही परिवार के 9 सदस्यों की जान चली गई. मरने वालों में 6 मासूम बच्चे शामिल थे जो दोपहर में अपने स्कूल के सालाना जलसे में खुशी-खुशी डांस कर रहे थे लेकिन आधी रात को काल ने उन्हें अपनी आगोश में ले लिया. स्कूल के प्रोग्राम में हिस्सा लेने के बाद लौटते समय हुए इस भीषण एक्सीडेंट ने पूरे इलाके में मातम पसरा दिया है. बच्चों के लिए जो दिन उनके जीवन का सबसे यादगार होना था वही बदकिस्मती से उनका आखिरी दिन साबित हुआ जिससे हर किसी की आंखें नम हैं.

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: भोपाल की लाइफलाइन 'बड़ी झील' पर प्रशासन का डंडा, तालाब किनारे बने 347 अवैध निर्माणों पर 21 अप्रैल तक चलेगा बुलडोजर

भोपाल की जनता की प्यास बुझाने वाली बड़ी झील को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है. तालाब के फुल टैंक लेवल (FTL) के 50 मीटर के दायरे में आने वाले 347 अवैध निर्माणों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें तोड़ने की कार्रवाई 21 अप्रैल तक जारी रहेगी. अभियान के पहले दिन भदभदा इलाके में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 9 अवैध दुकानों को जमींदोज कर दिया गया. हालांकि स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया, लेकिन प्रशासन ने झील के अस्तित्व को बचाने के लिए बुलडोजर चलाना जारी रखा.

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: मालदा कोर्ट परिसर में न्यायिक अधिकारियों को घेरने का मामला, SC में आज बंगाल के चीफ सेक्रेटरी और DGP की पेशी

पश्चिम बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों के साथ हुई बदसलूकी की घटना पर आज सुप्रीम कोर्ट सख्त रुख अपना सकता है. 1 अप्रैल को कालियाचक में एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के दौरान भीड़ द्वारा 7 न्यायिक अधिकारियों को घेरने के मामले में कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. इस गंभीर सुरक्षा चूक को देखते हुए अदालत ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी, डीजीपी (DGP), मालदा के डीएम और एसएसपी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. आज शाम 4 बजे होने वाली सुनवाई में इन सभी बड़े अधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से कोर्ट के सामने उपस्थित होकर जवाब देना होगा.

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बहाने PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला:, बोले- हमारी सेना ने पाकिस्तान को झुकाया, पर कांग्रेस ने गाया दुश्मन का ही राग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हमारी सेना ने पाकिस्तान को कुछ ही घंटों के भीतर सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया था. मोदी ने विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि एक तरफ जहां सेना पराक्रम दिखा रही थी, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस उसी भाषा और गीत को दोहरा रही थी जो पाकिस्तान द्वारा लिखा और पसंद किया गया था. प्रधानमंत्री के इस बयान ने राष्ट्रीय सुरक्षा और देशभक्ति के मुद्दे पर राजनीतिक बहस को एक बार फिर गरमा दिया है.

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का बड़ा भरोसा, 'बहनों और बेटियों' के हक के लिए मांगी सभी दलों से एकजुटता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर देश को संबोधित करते हुए कहा है कि सरकार ने 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र बुलाया है. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे देश की माताओं-बहनों के अधिकारों से जुड़े इस नेक काम को सर्वसम्मति से आगे बढ़ाएं. पीएम मोदी ने साफ किया कि इस कानून से किसी भी राज्य को नुकसान नहीं होगा, चाहे वह उत्तर-पूर्व हो या दक्षिण भारत. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनसंख्या नियंत्रण वाले राज्यों की नुमाइंदगी कम नहीं की जाएगी, बल्कि महिलाओं के लिए अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था कर कुल सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी. मोदी ने विशेष रूप से असम की महिलाओं से आग्रह किया कि वे सभी पार्टी नेताओं पर इस कानून को पास करने के लिए दबाव बनाएं.

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: BJP स्थापना दिवस पर PM मोदी का संबोधन, 'राष्ट्र प्रथम' के मंत्र के साथ विकसित भारत बनाने का लिया संकल्प

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा," आज भाजपा का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर मैं देश और दुनिया में भाजपा परिवार से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं। ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ हम सभी मां भारती की सेवा में समर्पित भाव से जुटे हुए हैं। हमारा संकल्प देश को विकसित बनाना है, और इसी संकल्प के साथ इस चुनाव में भी भाजपा आप सभी से अपना आशीर्वाद मांग रही है।"

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: ‘असम में BJP की हैट्रिक और कांग्रेस की हार की सेंचुरी पक्की;, पीएम मोदी का बड़ा प्रहार

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा," असम की जनता ने इस बार दो काम पक्के कर लिए हैं। एक तो इस बार असम में भाजपा-एनडीए की हैट्रिक लगेगी और दूसरा काम कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार जो दिल्ली में बैठे हैं, उनकी हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड भी असम के लोग ही बनवाएंगे। ये जनसैलाब एक ही घोषणा कर रहा है आपकी बार बीजेपी-NDA की सरकार।"

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: PM मोदी 9 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित, सिलीगुड़ी, आसनसोल उत्तर और हल्दिया

प्रधानमंत्री 9 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में करेंगे तीन जनसभाओं को संबोधित। सिलीगुड़ी, आसनसोल उत्तर और हल्दिया में करेंगे जनसभाओं को संबोधित।

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो आर्म्स ट्रेफिकर्स को किया गिरफ्तार, कैवेटी बनाकर करते थे हथियार सप्लाई

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गाड़ी में कैवेटी बनाकर आधुनिक हथियार सप्लाई करने वाले दो आर्म्स ट्रेफिकर्स को गिरफ्तार किया है। इनके पास से आधुनिक पिस्टल, हथियार और वो कार बरामद हुई है जिसमें कैवेटी बनाकर हथियार सप्लाई किए जाते थे.

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: BJP स्थापना दिवस पर PM मोदी का खास संबोधन, केंद्रीय कार्यालय में बड़ा आयोजन

भाजपा के स्थापना दिवस पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो संदेश के जरिए देश भर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। केंद्रीय कार्यालय में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में वे आगामी लक्ष्यों के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: 'विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान', हिमंता बिस्वा सरमा का दावा

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि राज्य में कांग्रेस खत्म हो चुकी है और अब पाकिस्तान विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: भाजपा स्थापना दिवस, अमित शाह ने दिया "नेशन फर्स्ट" का मूल मंत्र

भाजपा के स्थापना दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए 'राष्ट्र प्रथम, पार्टी फिर, स्वयं अंत में' का मंत्र दोहराया।

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: पुणे में खेल मैदान पर दर्दनाक हादसा, बास्केटबॉल स्टैंड गिरने से छात्र की मौत

पुणे के मावल स्थित तोलानी मॅरिटाइम इन्स्टिट्यूट में बास्केटबॉल खेलते समय एक दर्दनाक हादसा हुआ। खेल के दौरान लोहे का भारी स्टैंड अचानक उखड़कर छात्र विशाल वर्मा के सिर पर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने संस्थान की खेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update:गोरखपुर में जनता दरबार, CM योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में 'जनता दर्शन' का आयोजन किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: "उनके जीवन से बहुत कुछ सीख सकते हैं हम" पूर्व डिप्टी सीएम ने महान नेता को किया नमन

दुष्यंत चौटाला ने देश की आजादी और जन कल्याण के लिए समर्पित एक महान व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि सिद्धांतों और देशहित के लिए उन्होंने कभी समझौता नहीं किया।

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: नालंदा में NIA का बड़ा एक्शन: 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

बिहार के नालंदा में प्रतिबंधित बोर के कारतूसों की तस्करी मामले में एनआईए (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी आज जिले के 10 ठिकानों पर सघन छापेमारी कर सबूत जुटा रही है।

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: TMC उम्मीदवार पर गिरी गाज, तोड़फोड़ के आरोप में FIR दर्ज

कोलकाता के पर्णश्री में तोड़फोड़ के आरोप में टीएमसी उम्मीदवार रत्ना चट्टोपाध्याय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई 5 अप्रैल को हुई घटना के बाद की गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ