एयर इंडिया के बाद अब इंडिगो बढ़ाएगी फ्लाइट टिकट के दाम, एयरलाइन ने लगाया फ्यूल सरचार्ज

Iran Israel War: ईरान युद्ध और बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों का असर अब हवाई यात्रियों पर भी पड़ने लगा है. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने फ्लाइट टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज लगाने का फैसला किया है, जिससे आने वाले दिनों में हवाई यात्रा महंगी हो सकती है.

IndiGo Flights To Get Costlier Amid Iran Israel War

Credit: Social Media

मिडिल ईस्ट में चल रहे ईरान से जुड़े युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब भारत की हवाई यात्रा पर भी दिखाई देने लगा है. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने घोषणा की है कि वो फ्लाइट टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज लगाएगी. इस फैसले के बाद यात्रियों को अब फ्लाइट टिकट के लिए पहले से ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिगो 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की फ्लाइट्स पर फ्यूल सरचार्ज लागू करेगी. ये एक्सट्रा फीस अलग-अलग रूट और दूरी के आधार पर लगाई जाएगी. जानकारी के मुताबिक, ये सरचार्ज लगभग 425 रुपये से लेकर 2300 रुपये तक हो सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: US-ईरान की जंग से रोजाना 2000 करोड़ का नुकसान! क्या बढ़ने वाली है पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

विज्ञापन

क्यों बढ़े फ्लाइट टिकट के दाम?

दरअसल, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान से जुड़े युद्ध की वजह से ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है. इससे एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) यानी विमान ईंधन की कीमत भी तेजी से बढ़ गई है. एयरलाइंस के कुल संचालन खर्च में ईंधन का हिस्सा करीब 30 से 40 प्रतिशत तक होता है. ऐसे में फ्यूल महंगा होने से एयरलाइंस के खर्च में भारी बढ़ोतरी हो जाती है, जिसे बैलेंस करने के लिए कंपनियां टिकट पर एक्सट्रा फीस लगाती हैं.

एयरलाइंस पर बढ़ रहा दबाव

विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध ने वैश्विक तेल सप्लाई पर दबाव बना दिया है. इससे जेट फ्यूल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं और एयरलाइंस के लिए संचालन महंगा हो गया है. कुछ एयरलाइंस को अपने रूट भी बदलने पड़े हैं, जिससे उड़ानों की दूरी और लागत दोनों बढ़ गई हैं. यही वजह है कि कई भारतीय एयरलाइंस सरकार से टैक्स में राहत और बाकी सहायता की मांग भी कर रही हैं. इंडिगो से पहले एयर इंडिया भी फ्लाइट टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज लगाने का ऐलान कर चुकी है. माना जा रहा है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो बाकी एयरलाइंस भी इसी तरह के कदम उठा सकती हैं.

विज्ञापन

यात्रियों पर क्या पड़ेगा असर

इस फैसले के बाद आने वाले दिनों में हवाई यात्रा महंगी हो सकती है. खासकर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूट पर टिकट बुक करने वाले यात्रियों को एक्सट्रा फीस देनी पड़ सकती है. हालांकि एयरलाइंस का कहना है कि ये कदम मजबूरी में उठाया गया है, क्योंकि बढ़ती ईंधन लागत के बिना उड़ानों का संचालन आर्थिक रूप से मुश्किल हो सकता है. अगर वैश्विक तेल बाजार में स्थिति सामान्य होती है तो भविष्य में इन शुल्कों की समीक्षा भी की जा सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ