ओमान में ईरानी ड्रोन हमले में 2 भारतीयों की मौत, 10 घायल; MEA ने दी जानकारी

ओमान के सोहार शहर में हुए एक हमले में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को दी. अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) असीम आर. महाजन ने कहा कि कुल 11 लोग घायल हुए, जिनमें 10 भारतीय शामिल हैं.

mea

ओमान के सोहार शहर में हुए एक हमले में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को दी. अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) असीम आर. महाजन ने कहा कि कुल 11 लोग घायल हुए, जिनमें 10 भारतीय शामिल हैं.

विज्ञापन

घायलों में से पांच को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, जबकि बाकी पांच का इलाज चल रहा है. महाजन ने कहा, ‘मस्कट में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है. मस्कट शहर के सोहर में हुए इस हमले में 2 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए; घायलों में से 10 भारतीय हैं. 5 लोगों को छुट्टी मिल चुकी है, जबकि 5 का इलाज चल रहा है.’

विज्ञापन

MEA के अनुसार, भारतीय अधिकारी इस घटना के संबंध में ओमान के अधिकारियों के संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित भारतीय नागरिकों को सहायता पहुंचाई जा रही है.

इस बीच, अल जजीरा ने अपनी एक रिपोर्ट में ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी के हवाले से बताया कि एक ड्रोन हमले में दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई.

विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया, ‘शुक्रवार सुबह एक ड्रोन अल-अवाही औद्योगिक क्षेत्र से टकरा गया, जिससे दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई और अन्य लोग घायल हो गए.’ मामले को लेकर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ