---विज्ञापन---

देश angle-right

Indigo के 300 यात्री 4 घंटे तक हलाकान, मुंबई से दोहा जाने वाली फ्लाइट कैंसिल

Indigo Flight Delayed 4 Hours at Mumbai Airport: बीते दिन मुंबई एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट 4 घंटे तक खड़ी रही। फ्लाइट में 300 यात्री सवार थे। कई घंटों के इंतजार के बाद आखिर में फ्लाइट कैंसल कर दी गई। इससे यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा है।

---विज्ञापन---

Indigo Flight Delayed 4 Hours at Mumbai Airport: मुंबई से दोहा जा रहा इंडिगो का विमान 4 घंटे तक एयरपोर्ट पर खड़ा रहा। प्लेन के अंदर बैठे पैसेंजर्स काफी नाराज हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके इसकी जानकारी दी है। खबरों की मानें तो तकनीकी खामियों के कारण प्लेन टेक ऑफ नहीं कर पाया। ऐसे में यात्रियों को ना चाहते हुए भी 4 घंटे तक प्लेन में इंतजार करना पड़ा। इस प्लेन ने शाम 7:45 मिनट पर मुंबई से उड़ान भर

इंडिगो ने मांगी माफी 

इंडिगो की फ्लाइट 6E 1303 मुंबई से दोहा के लिए रवाना होने वाली थी, तभी प्लेन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। इंडिगो ने स्टेटमेंट जारी करते हुए यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद व्यक्त किया है। इंडिगो का कहना है कि एयरक्राफ्ट मुंबई से उड़ान भरने के लिए तैयार था। हालांकि प्लेन में कुछ तकनीकी खराबी देखी गई। असुविधा के लिए माफी मांगते हुए इंडिगो ने दावा किया कि उनकी एयरपोर्ट टीम ने तत्काल यात्रियों को मदद पहुंचाई और सभी जरूरी चीजें यात्रियों को उपलब्ध करवाई गई, जिससे उन्हें कोई समस्या ना हो।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- यूपी में भेड़िया दिखे तो गोली मार दो, CM योगी का बड़ा ऐलान, हमले के बढ़ते केस देख उठाया कदम

---विज्ञापन---

फ्लाइट रद्द होने से भड़के हादसे

बता दें कि इस विमान में 300 से ज्यादा यात्री सवार थे। 4 घंटे से ज्यादा देर तक इंतजार करवाने के बाद इंडिगो ने फ्लाइट रद्द कर दी। इससे पूरे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों का गुस्सा सातवें आसमान था। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए नाराजगी जाहिर की।

यह भी पढ़ें- अलर्ट! दिल्ली में फिर डेंगू की दस्तक, 2 लोगों की मौत; अब भी न संभले तो फैल जाएगी महामारी!

First published on: Sep 16, 2024 09:36 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola