अलर्ट! दिल्ली में फिर डेंगू की दस्तक, 2 लोगों की मौत; अब भी न संभले तो फैल जाएगी महामारी!

Delhi Dengue Case: दिल्ली में एक बार फिर से डेंगू अपने पैर पसारने लगा है। लगातार इसके मामले बढ़ रहे हैं। हाल ही में राजधानी में डेंगू से दो मौतें हो गई हैं। इस बार सरकार के इससे निपटने के लिए क्या इंतजाम हैं?

Delhi Dengue Case

Delhi Dengue Case: दिल्ली में इस बार डेंगू के मामले बढ़ने लगे हैं। इस सीजन में डेंगू से दो लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, एक मौत लोक नायक अस्पताल में और दूसरी सफदरजंग अस्पताल में दर्ज की गई है। ऐसे वक्त में जब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, ये मौत की खबर परेशान करने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 जनवरी से 10 सितंबर तक दिल्ली में डेंगू के कुल 675 मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन

सूत्रों ने कहा कि सबसे ज्यादा मामले अगस्त में सामने आए। सबसे अधिक 103  मामले नजफगढ़ क्षेत्र में सामने आए। इसके बाद शाहदरा उत्तरी क्षेत्र में 84 मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही 1 जनवरी से 10 सितंबर तक मलेरिया के 260 और चिकनगुनिया के 32 मामले भी सामने आए।

विज्ञापन

दिल्ली में डेंगू से 2 की मौत

रविवार को मच्छर जनित बीमारी डेंगू से पहली मौत का मामला सामने आया। अधिकारियों ने बताया कि लोक नायक अस्पताल में पिछले सप्ताह डेंगू से पीड़ित 54 वर्षीय एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, दूसरी मौत सफदरजंग अस्पताल में हुई। डॉक्टरों ने कहा कि संक्रमण की गंभीरता कम है, लेकिन इस बार मानसून के सीजन में हुई ज्यादा बारिश को देखते हुए मामले बढ़ सकते हैं। सफदरजंग अस्पताल में शनिवार को पिछले 24 घंटों में 15 डेंगू के मरीज और संदिग्ध रोगी सामने आए। एक जुलाई से अब तक कुल 70 मरीजों को भर्ती किया गया है।

विज्ञापन

दक्षिणपूर्वी दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल में सितंबर के पहले सप्ताह में हर दिन डेंगू के दो-तीन मामले सामने आए। दूसरे सप्ताह में यह थोड़ा बढ़कर प्रति दिन चार-पांच मामले तक पहुंच गया। दिल्ली सरकार के सबसे बड़े अस्पताल, लोक नायक में चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि इस बार मानसून के सीजन में हुई ज्यादा बारिश के कारण मामले बढ़ सकते हैं।

डेंगू से पिछले साल कितनी मौत?

साल 2023 की बात करें तो दिल्ली में डेंगू के लगभग 16866 मामले सामने आए थे। जिसमें 19 मौतें दर्ज की गईं। हर साल मानसून आते ही दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़ने लगते हैं। इससे बचाव के लिए वैक्सीन भी बनाई गई थी। जिसका नाम DengiAll रखा गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आईसीएमआर और पैनेशिया बायोटेक ने भारत में डेंगू का टीका विकसित करने के लिए तीसरे चरण का क्लिनिकल परीक्षण शुरू कर दिया है। इस डेंगू वैक्सीन, DengiAll, को पैनेशिया बायोटेक ने बनाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ