दिल्ली में बारिश बढ़ाएगी सर्दी, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जानें आपके राज्य का हाल

Delhi Weather Update: दिल्ली में आज घने कोहरे के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली के अलावा राजस्थान, एमपी और यूपी में भी हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है।

Indian Weather Update

Indian Weather Update

Indian Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी का कहर जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली और उसके आसपास के राज्यों में हल्की बारिश के साथ कोहरे की संभावना जताई है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं हवा चलने के कारण प्रदूषण पूरी तरह समाप्त हो चुका है इसलिए दिन में अच्छी धूप खिलती है जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिलती है।

विज्ञापन

उधर गुलमर्ग, सोनमर्ग और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी से मैदानी राज्यों में लोग ठंड से कांपते नजर आए। कश्मीर में तो कई नदी-नाले जम गए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल और बंगाल की खाड़ी में स्थित अंडमान निकोबार और अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन

मैदानी राज्यों में छाया घना कोहरा

इधर ठंड के कारण पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, एमपी और बिहार में कोहरे की मोटी चादर देखने को मिली। जिससे वाहन चालकों में कम विजिबिलिटी की समस्या देखने को मिली। इधर एमपी के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा। दिनभर कंपकंपा देने वाली हवाएं चली।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ