झुक गया 'पुष्पा'! फाल्टा सीट पर TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने वापस लिया नाम, क्या है वजह?

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने इस फैसले की पुष्टि की है. उन्होंने कहा, ‘हमें जहांगीर खान के फाल्टा सीट से चुनाव नहीं लड़ने के फैसले की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया.’

Jahangir Khan

पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनावी दौड़ से खुद को अलग कर लिया है. 21 मई को होने वाले मतदान से मात्र 48 घंटे पहले आए इस फैसले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. जहांगीर खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वे चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान करते नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है. इस घटनाक्रम से पहले खान ने कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया था और अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी. उन्होंने आशंका जताई थी कि मतदान से पहले पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है.

विज्ञापन

कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी


कलकत्ता हाईकोर्ट की सिंगल जज बेंच (जस्टिस सौगत भट्टाचार्य) ने जहांगीर खान की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है. मामले की सुनवाई सोमवार को दोपहर 2 बजे के बाद होगी. याचिका में खान ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ पुलिस ने मनगढ़ंत आधार पर एफआईआर दर्ज की हैं. उन्होंने कोर्ट से राज्य सरकार को यह निर्देश देने की मांग की है कि उनके खिलाफ कुल कितनी एफआईआर दर्ज हैं और उनमें क्या-क्या आरोप लगाए गए हैं.

विज्ञापन

टीएमसी ने क्या कहा?


तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने इस फैसले की पुष्टि की है. उन्होंने कहा, ‘हमें जहांगीर खान के फाल्टा सीट से चुनाव नहीं लड़ने के फैसले की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया.’ पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि इस अचानक फैसले से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी हैरानी है.

विज्ञापन

फाल्टा सीट पर पहले से रहा है विवाद


इस सीट पर पुनर्मतदान कराए जाने का फैसला चुनाव आयोग ने लिया था. जहांगीर खान इस सीट से तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार थे. उनका अचानक चुनाव से हटना न केवल पार्टी की रणनीति को प्रभावित करेगा, बल्कि विपक्षी दलों को भी हमला करने का मौका देगा. वहीं TMC ने अभी तक इस मुद्दे पर विस्तृत प्रतिक्रिया देने से परहेज किया है. पार्टी सूत्र बताते हैं कि अब इस सीट पर नए उम्मीदवार की घोषणा जल्द की जा सकती है, क्योंकि नामांकन की प्रक्रिया अभी भी खुली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ