Nationwide Strike: आज बंद रहेंगे देशभर के मेडिकल स्टोर, जानें क्यों और कैसे मिलेंगी दवाइयां?

Chemists Strike Today: देशभर के मरीजों को आज परेशानी उठानी पड़ सकती है, क्योंकि आज देशभर में दवाइयों की दुकानें बंद रहेंगी। केमिस्टों ने हड़ताल बुलाई, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ेगा। दुकानदारों की कुछ मांगें हैं, जिन्हें पूरी करने की वे गुजारिश कर रहे हैं, नहीं तो वे हड़ताल जारी रखेंगे, ऐसी चेतावनी भी उन्होंने दी है।

Chemists Strike

दवा दुकानें बंद रहने से आज लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।

देशभर के केमिस्ट आज 20 मई दिन बुधवार को हड़ताल पर रहेंगे। आज दवाइयों की 10 लाख से ज्यादा दुकानें बंद रहेंगी। हड़ताल ऑनलाइन और ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स पर दवाइयों की बिक्री के विरोध में बुलाई गई है। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के बैनर तले 24 घंटे चलने वाली देशव्यापी हड़ताल की जाएगी, लेकिन केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के अनुसार, कई स्टेट लेवल फार्मेसी ऑर्गेनाइजेशन्स ने हड़ताल से दूरी बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपातकालीन दवाइयों का इंतजाम किया गया

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) का कहना है कि हड़ताल में देश के सभी केमिस्ट शामिल होंगे। दुकानें बंद रखकर सरकार के खिलाफ धरने और विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। हालांकि मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए इमरजेंसी दवाओं के इंतजाम किए गए हैं, लेकिन सरकार की डिजिटल पॉलिसी के कारण केमिस्टों का नुकसान हो रहा है। अनियंत्रित तरीके से ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री हो रही है, इससे मेडिकल स्टोर्स का कारोबार प्रभावित हुआ है।

दवा दुकानदारों की केंद्र सरकार से हैं ये 3 मांगें

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस शिंदे और महासचिव राजीव सिंघल ने बताया कि केमिस्ट एसोसिएशन की 3 प्रमुख मांगें हैं। पहली केंद्र सरकार को दवाइयों की ऑनलाइन ब्रिक्री के लिए जारी किया गया नोटिफिकेशन नंबर GSR 817 को रद्द करके वापस लेना चाहिए। कोरोना महामारी के दौरान लागू किए गए नोटिफिकेशन GSR 220 को भी वापस लिया जाए। दवाइयां ऑनलाइन खरीदने पर दिए जा रहे डिस्काउंट पर रोक लगाई जाए या फिर ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (DPCO) में संशोधन करके दुकानदारों का मार्जिन बढ़ाया जाए।

विज्ञापन

हड़ताल को लेकर सभी राज्यों की सहमति नहीं

बता दें कि दवा दुकानदारों की आज की हड़ताल से देशभर के राज्य सहमत नहीं हैं। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात, छत्तीसगढ़, सिक्किम, उत्तराखंड और लद्दाख की रिटेल फार्मेसी एसोसिएशन हड़ताल में शामिल नहीं होंगी। उन्होंने लिखित आश्वासन दिया है कि उनके राज्यों में मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। दवाओं की कोई किल्लत नहीं होने दी जाएगी। लेकिन कर्नाटक के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश में बंद का व्यापक असर देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

हड़ताल के चलते राज्यों के स्वास्थ्य विभागों और ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (DCA) आपात स्थिति से निपटने की तैयारी कर ली है। चंडीगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन ने बंद का समर्थन किया है, लेकिन कुछ मेडिकल स्टोर 24 घंटे खुले रहेंगे। तेलंगाना DCA ने एडवाइजरी जारी करके टोल-फ्री नंबर और स्थानीय ड्रग इंस्पेक्टरों के नंबर जारी किए हैं। अपोलो और मेडप्लस जैसे बड़े कॉर्पोरेट मेडिकल स्टोर्स को खुला रखने का आदेश दिया है। कर्नाटक में 20 हजार से ज्यादा केमिस्ट और मध्य प्रदेश में 52 जिला संगठन हड़ताल में हिस्सा लेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ