भारत सरकार की तरफ से वीरता पुरस्कार पाने वाले सेना के कर्मचारियों के परिवारवालों के लिए रेलवे की तरफ से सुविधा में विस्तार किया गया है. सरकार की तरफ से जारी किए गए ऑर्डर के मुताबिक, सेना, नौसेना, वायुसेना मेडल वीरता पुरस्कार पाने वालों के जीवन साथी को रेलवे में पूरे जीवन के लिए फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी. इस आदेश में बताया गया है कि वीरता पुरस्कार पाने वाले सेना के कर्मचारी के जीवनसाथी, जिनमें विधवा और विधुर शामिल रहेंगे. इन्हें अपनी दूसरी शादी करने से पहले तक ये सुविधा दी जाएगी. इसके अलावा रेलवे ये सुविधा वीरता पुरस्कार पाने वाले सेना के जवानों के माता-पिता को भी ये सुविधा देगी.
किस कोच में कर सकेंगे सफर?
भारतीय रेलवे की ट्रेनों में फर्स्ट क्लास, 2 AC, AC चेयर कार में एक साथी के साथ वीरता पुरस्कार पाने वाले लोगों के माता-पिता जिंदगी भर फ्री यात्रा के तौर पर रेलवे रियायत देगी. इसको लेकर रक्षा अधिकारी की तरफ से जानकारी दी गई.
परिवार को भी मिलेगा लाभ
इस योजना का दायरा केवल पदक विजेताओं तक सीमित नहीं है. आदेश के मुताबिक परिवार के लोग भी इस सुविधा के पात्र होंगे:
- वीरता पदक विजेता (सेना, नौ सेना और वायु सेना मेडल- गैलेंट्री)
- जीवनसाथी (पति या पत्नी)
- शहीद सैनिकों की विधवा/विधुर (पुनर्विवाह तक)
- मरणोपरांत सम्मानित अविवाहित सैनिकों के माता-पिता
पहले छह ‘चक्र’ पुरस्कारों तक सीमित थी सुविधा
अब तक आजीवन मुफ्त रेल यात्रा की सुविधा केवल परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र पुरस्कार विजेताओं को मिलती थी. नए आदेश के बाद सेना, नौ सेना और वायु सेना के वीरता पदक भी इसी श्रेणी में शामिल कर लिए गए हैं.
संबंधित खबरें
SIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
1 hr agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
1 hr ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
1 hr agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
2 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
2 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
3 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
3 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
4 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
6 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines