भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान क्यों टली? अब Axiom-4 मिशन की 11 जून को होगी लॉन्चिंग

Axiom-4 mission launch Postponed : भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान टल गई। अब इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग 10 जून के बजाए 11 जून को होगी। इसरो ने इसकी सूचना दी।

Group Captain Shubhanshu Shukla

भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान टली।

विज्ञापन

Axiom-4 mission launch Postponed : भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान अचानक से टल गई। मौसम खराब होने की वजह से अब इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग 11 जून को होगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजने के लिए Axiom-4 मिशन को 10 जून को लॉन्च करना था, लेकिन खराब मौसम के कारण यह टल गया। अब Axiom-4 प्रक्षेपण का लक्षित समय 11 जून 2025 को शाम 5:30 बजे निर्धारित किया गया है। एक्सिओम-4 (एक्स-4) मिशन को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए से लॉन्च किया जाना है।

विज्ञापन

इसरो ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

इसरो ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए Axiom-4 मिशन का शुभारंभ। मौसम की स्थिति के कारण भारतीय गगनयात्री को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजने के लिए Axiom-4 मिशन का शुभारंभ 10 जून से 11 जून 2025 तक स्थगित कर दिया गया। यह जानकारी इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन द्वारा दी गई है।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने किया पोस्ट

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रतिकूल मौसम के कारण भारतीय गगनयात्री को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक ले जाने वाले एक्सिओम-4 मिशन का प्रक्षेपण 10 जून से संभवतः 11 जून, 2025 तक पुनर्निर्धारित किया गया है। अगर कोई और अपडेट होगी तो साझा की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ