ISRO: दुश्मनों पर नजर रखने के लिए लॉन्च होगी सैटेलाइट, LAC और LOC पर बढ़ेगी निगरानी

ISRO: एक तरफ पाकिस्तान के पास खुद का सैटेलाइट तक नहीं है। वहीं, भारत कल एक और सैटेलाइट लॉन्च करने की तैयारी में है। ISRO कल अपनी 101वीं लॉन्चिंग करने जा रहा है, जिससे दुश्मन पर नजर रखी जा सकेगी।

Satellite PSLV-C61
विज्ञापन

ISRO: भारत अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम के 101 वें मिशन के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने के लिए तैयार है। 18 मई 2025 को सुबह 05:59 बजे, ISRO सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, शार में पहले लॉन्च पैड (FLP) से PSLV-C61 पर EOS-09 लॉन्च करेगा। इससे LAC और LOC बॉर्डर पर कड़ी निगरानी बढ़ाई जा सकेगी। इसरो ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें इस खास मिशन की तैयारियों को दिखाया गया है।

कल होगा सेटेलाइट लॉन्च

कल यानी 18 मई 2025 को ISRO PSLV-C61/EOS-09 मिशन लॉन्च करने जा रहा है। यह इसरो द्वारा 101वां लॉन्च होगा। कल सुबह 5:59 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। ये C-बैंड सिंथेटिक अपर्चर रडार (SAR) से लैस है, जो दिन-रात, किसी भी मौसम में हाई रिजॉल्यूशन तस्वीरें ले सकता है। इस लॉन्च का मुख्य उद्देश्य भारत की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और सुरक्षा क्षमताओं को और भी मजबूत और बेहतर बनाना है। इसके साथ ही इससे कृषि, वन निगरानी, आपदा प्रबंधन, शहरी योजना और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में मदद भी मिलेगी।

Advertisment

पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन

पाकिस्तान चीन की सैटेलाइट का इस्तेमाल करता है। पहलगाम हमले के बाद जब भारत ने पाकिस्तान के आतंकी संगठनों को निशाना बनाने के लिए कदम उठाया था, उस वक्त भी पाकिस्तान चाइनीज सैटेलाइट के भरोसे रहा। इससे हाल की घटनाओं पहलगाम और जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले जैसी घटनाओं पर निगरानी रखी जा सकेगी। किसी भी आतंकवादी गतिविधियों और देश के ऊपर मंडरा रहे खतरे को भांपने में भी ये मददगार साबित होगा। इससे LAC और LOC बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाई जा सकेगी।

विज्ञापन


आपको बता दें कि इसरो भविष्य में अपनी अंतरिक्ष की ताकत को और भी बढ़ाने के लिए काम कर रहा है। 2025-2030 तक ISRO 150-200 सैटेलाइट लॉन्च करने की तैयारी में जुटा हुआ है।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ