भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में कई इलाकों में ब्लैकआउट भी किया गया। अगर हालात ऐसे बने रहें, तो भारत का शेयर मार्केट और तमाम ग्लोबल कंपनियों पर प्रभाव पड़ सकता है। फिर भी ऐसे में केंद्र सरकार देश के अंदर तमाम चीजों को दुरुस्त रखने की पूरी कोशिश कर रही है। बता दें कि ऐसे समय में सीमाओं को नहीं, आमजन को भी प्रभावित करते हैं। सरकार को इन पांच मोर्चों पर चिंता और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इसका असर किन चीजों पर पड़ सकता है और किसको नुकसान पहुंच सकता है?
1. आम जीवन पर कम से कम प्रभाव
बता दें कि सरकार की बड़ी चिंता यह है कि ऐसी स्थिति में आम नागिरकों का जीवन प्रभावित न हो। ऐसे हालात में सबसे ज्यादा असर मंहगाई और सेवाओं पर पड़ता है। भारत के पक्ष में सबसे बड़ी बात है, कि यहां आतंरिक हालात एकदम सामान्य हैं, तो पाकिस्तान पहले से कई समस्याओं से घिरा हुआ है।
2. ग्लोबल नैरेटिव
ऐसे हालात में भारत की कोशिश है कि ग्लोबल नैरेटिव अपने पक्ष में रहे। यही कारण है, कि भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के लगभग 15 दिनों के बाद पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की। जब पूरी दुनिया को बता दिया गया है, कि किन हालात में आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया। भारत विश्व को यह सबूतों से बताने की कोशिश करेगा, कि युद्ध या इस संघर्ष के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है। अब तक भारत का वैश्विक समर्थन कई देशों ने किया है।
3. ग्रोथ स्टोरी निवेश पर असर
बता दें कि ऐसे हालात में टकराव वाले इलाके में विकास पर असर पड़ सकता है। ग्लोबल कंपनियों के निवेश भी ऐसे इलाकों में जाने से परहेज करते हैं। सूत्रों के अनुसार, भारत ने इंग्लैंड के साथ फ्री बिजनेस पर समझौते को अंतिम मुकाम तक पहुंचाया। अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक को देश में आने के लिए अनुमति देने के साथ ही अमेरिका के साथ भी टैरिफ मसला जल्द हल करने के पीछे यही मंशा दिख रही है, कि इन संघर्ष से भारत की ग्रोथ को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचेगा।
4. सप्लाई चेन पर कोई असर नहीं हो
बता दें कि ऐसे हालात में सबसे ज्यादा चिंता देश के अंदर सप्लाई चेन पर असर पड़ता है। गुरुवार को पीएम मोदी ने तमाम सचिवों के साथ मीटिंग में इसी बात पर सबसे ज्यादा फोकस रखा। उन्होंने कहा कि अगर सप्लाई चेन सुचारू है, तो हर चीजें सामान्य रहती हैं। सूत्रों के अनुसार इसके लिए तमाम मंत्रालयों को राज्य सरकारों से भी संपर्क में रहकर बेहतर को-ऑर्डिनेंश करने को कहा है।
यह भी पढ़ें:शहबाज शरीफ की थू-थू करते पाकिस्तानी युवक का वीडियो वायरल, खोली सरकार के दावों की पोल
संबंधित खबरें
SIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
8 mins ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
2 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
2 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
7 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
9 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
10 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
11 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines