शहबाज शरीफ की थू-थू करते पाकिस्तानी युवक का वीडियो वायरल, खोली सरकार के दावों की पोल

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपने ही देश पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार के दावों की पोल खोल रहा है। प्रधानमंत्री और रखा मंत्री को आइना दिखा रहा है।

Operation Sindoor

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने दुनियाभर में अपनी किरकिरी कराई। भारत ने आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 26 भारतीयों का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान-POK में एयर स्ट्राइक की तो उसके बाद पाकिस्तान अपना मजाक उड़वा रहा है।

विज्ञापन

दरअसल, सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है, जो खुद को पाकिस्तान का नागरिक बता रहा है और अपने ही देश के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के दावों की पोल खोल रहा है।

विज्ञापन

अपनी ही सरकार को आइना दिखा रहा है। युवक ने शहबाज शरीफ की सरकार की इतनी थू-थू की कि सुनकर हैरान रह जाएंगे। वीडियो देखिए और सुनिए युवक ने क्या-क्या कहा?

विज्ञापन

युवक ने क्या कहा?

वायरल वीडियो के अनुसार, युवक ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान और POK में घुसकर एयर स्ट्राइक की। भारत ने 9 जगहों पर 24 मिसाइलें दागी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि सभी मिसाइलें अपने टारगेट पर गिरीं। भारत ने जो टारगेट फिक्स किया था, उसे पूरा किया। शर्मनाक बात यह है कि पाकिस्तान का डिफेंस सिस्टम एक भी मिसाइल को इंटरसेप्ट नहीं करा पाया। एक भी मिसाइल को रोक नहीं पाया। हमला रोकने में नाकाम रहे।

भारत ने पाकिस्तान में घुसकर मारने का दावा किया था, घुसकर मारा है। जो कहा था, करके दिखाया है। ऐसा नहीं है कि भारत की तारीफ कर रहा हूं। यह हकीकत है कि पाकिस्तान का डिफेंस सिस्टम मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने में नाकाम रहा है। ईरान इजरायल पर मिसाइल अटैक करता है, कभी 100 कभी 200 मिसाइलें दागता है, लेकिन इजरायल में एक आध मिसाइल ही गिरती है, क्योंकि इजरायल का डिफेंस सिस्टम मिसाइलों को इंटरसेप्ट करके रोकने में कामयाब हो जाता है।

विज्ञापन

पाकिस्तान एक मिसाइल को नहीं रोक पाया। भारत ने किसी नागरिक और सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया है। किसी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, अस्पताल, ऑफिस पर अटैक नहीं किया। अगर मिसाइल इन पर गिर जाती तो पाकिस्तान खत्म हो जाता। कौन रोक लेता मिसाइलों को, डिफेंस सिस्टम को तो पता ही नहीं चला। ऊपर से पुरानी तस्वीरों के साथ दावा कर रहे हैं कि भारत के लड़ाकू विमान गिरा दिए। आर्मी हेड क्वार्टर गिरा दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ