Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

भारत का पाकिस्तान पर बड़ा एक्शन, 6 महीने में दूसरी बार पाक सरकार के ट्विटर अकाउंट पर लगाई रोक

India Digital Strike: भारत की ओर से एक बार फिर पाकिस्तान पर डिजिटिल स्ट्राइक किया गया है। पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भारत में रोक लगा दी गई है। बता दें कि मोदी सरकार की मांग पर ट्विटर ने ये एक्शन लिया है। पाकिस्तानी सरकार के ट्विटर हैंडल @GovtofPakistan को भारत में ब्लॉक […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Mar 31, 2023 13:01
India digital strike, Pakistan, Pakistan government Twitter

India Digital Strike: भारत की ओर से एक बार फिर पाकिस्तान पर डिजिटिल स्ट्राइक किया गया है। पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भारत में रोक लगा दी गई है। बता दें कि मोदी सरकार की मांग पर ट्विटर ने ये एक्शन लिया है।

पाकिस्तानी सरकार के ट्विटर हैंडल @GovtofPakistan को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि भारत में पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक किया गया है। इससे पहले भी पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को भारत में बैन किया जा चुका है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Mumbai-Goa Highway: केंद्रीय मंत्री गडकरी ने शेयर किया एरियल व्यू का वीडियो, बोले- दिसंबर तक पूरा होगा काम

कुल तीसरी बार ब्लॉक किया पाक सरकार का ट्विटर अकाउंट

भारत में पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट पर बैन किए जाने के बारे में भारत सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें कि ये कुल तीसरी बार है जब पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट भारत में ब्लॉक किया गया है। पिछले साल जुलाई और फिर अक्टूबर में भी पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक किया गया था।

---विज्ञापन---

बता दें कि  ट्विटर के दिशानिर्देशों के अनुसार, माइक्रोब्लॉगिंग साइट अदालत के आदेश जैसी वैध कानूनी मांग के जवाब में इस तरह की कार्रवाई करती है। पिछले साल जून में, भारत में ट्विटर ने संयुक्त राष्ट्र, तुर्की, ईरान और मिस्र में पाकिस्तान दूतावासों के आधिकारिक खातों पर प्रतिबंध लगा दिया था। अगस्त में भारत ने एंटी इंडिया कंटेंट और फेक न्यूज फैलाने वाले छह यूट्यूब चैनलों पर बैन लगाया था, जिनमें से एक पाकिस्तान से चल रहा था।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 30, 2023 07:55 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.